एक्सप्लोरर

Uttar Pradesh News: योगी आदित्यनाथ के रिएलिटी चेक में 14 DM और 16 SP फेल हो गए 

Uttar Pradesh News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आज सुबह जिलों में जनता दर्शन के दौरान किए गए रियलटी चेक में 14 जिलों के डीएम और 16 कप्तान गैर हाजिर मिले हैं.

Uttar Pradesh News: गोरखपुर में मनीष की संदिग्ध मौत के बाद योगी आदित्यनाथ का डंडा फिर अफ़सरों पर चला है. इस बार निशाने पर हैं फ़ील्ड के बड़े अफ़सर. ज़िलों के डीएम और एसपी पब्लिक से मिलते जुलते हैं या नहीं. अब रोज़ इसका रिएलिटी चेक होगा. सीएम ऑफिस और चीफ़ सेक्रेटरी हर दिन अफ़सरों के काम काज की रिपोर्ट लेंगे. चुनाव सर पर हैं और योगी किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त करने के मूड में नहीं हैं. वे जानते हैं आख़िर में छोटी सी चूक उन पर भारी पड़ सकती है. वे रोज़ लखनऊ में अपने घर पर जनता दर्शन करते हैं. दूर दूर से आए लोगों से उनकी शिकायतें सुनते हैं. योगी ने सभी ज़िलों के डीएम और एसपी को भी हर दिन ऐसा करने को कहा है. गलती करने वाले आईएएस और आईपीएस अधिकारी सस्पेंड होंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आज सुबह जिलों में जनता दर्शन के दौरान किए गए रियलटी चेक में 14 जिलों के डीएम और 16 कप्तान गैर हाजिर मिले हैं. इससे नाराज सीएम योगी ने गैरहाजिर अफसरों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही उन्होंने जिले स्तर पर जनता दर्शन कार्यक्रम की मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव कार्यालय, अपर मुख्य सचिव गृह और डीजीपी स्तर से मॉनीटरिंग के निर्देश दिए हैं.

सीएम योगी ने जिलों में जनता दर्शन कार्यक्रम में सुनवाई व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए आज सुबह रियलटी चेक करने के निर्देश दिए थे. जिस पर मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्य सचिव कार्यालय से लैंडलाइन पर सभी डीएम को फोन किया गया था. ऐसे ही जिलों में तैनात पुलिस कप्तानों के रियलटी चेक के लिए अपर मुख्य सचिव गृह के कार्यालय से पुलिस के तीन जोन के कप्तानों को फोन किया गया. तीन जोन में डीजीपी मुकुल गोयल ने खुद फोन किया और तीन जोन में एडीजी एलओ के कार्यालय से फोन किया गया. 

इन सभी अफसरों को साढ़े नौ बजे के पहले और 10 बजे के बाद दो बार फोन किया गया. इस रियलटी चेक में 16 डीएम और 14 कप्तान जनता दर्शन के दौरान कार्यालय से गैरहाजिर मिले. इसकी जानकारी होने पर सीएम योगी ने नाराजगी जाहिर की. साथ ही उन्होंने प्रदेश के सभी जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान को रोज सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालयों में उपस्थित रहकर जनसमस्याओं और शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए हैं. सीएम ने कहा कि भविष्य में भी रियलटी चेक कार्यक्रम जारी रहेगा और जनता दर्शन से अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

 

New LPG Cylinder: नया LPG Cylinder बताएगा गैस का स्तर, जानें इसकी खासियत और कीमत

Farmers Protest: SC की किसानों को खरी-खरी, कहा- आपने शहर का गला घोंट रखा है, अब शहर में प्रदर्शन करना चाहते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा
क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा
Parliament Monsoon Session LIVE: 'शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया', राज्यसभा में बोले खरगे
LIVE: 'शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया', राज्यसभा में बोले खरगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget