एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश में इंटर अंग्रेजी का प्रश्न पत्र लीक,17 गिरफ्तार, 24 जिलों में परीक्षा निरस्त

पेपर लीक मामले पर समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की नेता मायावती ने सरकार को घेरा है.

बलिया: सोशल मीडिया/व्हाट्सएप पर वायरल हो रहे यूपी बोर्ड 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा के पेपर और विभिन्न समाचार चैनल आदि पर चल रही खबरों का DM बलिया व SP बलिया ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अलग-अलग टीमों का गठन कर तत्परता पूर्वक जांच और इलेक्ट्रॉनिकी व अभिलेखीय साक्ष्य संकलन कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की.

थाना कोतवाली पर नगर मजिस्ट्रेट बलिया प्रदीप कुमार की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर 02 नफर नामजद अभियुक्त को उपरोक्त मामले में गिरफ्तार किया गया है. इसी क्रम में थाना नगरा मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को उपरोक्त मामले में गिरफ्तार किया गया है.

थाना सिकंदरपुर में भी एक मुकदमा पंजीकृत कर कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है. पेपर लीक मामले में अब तक बलिया से कुल 17 गिरफ्तारी हुई हैं. अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रूख अपनाया है और जांच का काम एसटीएफ को सौपने के निर्देश दिए हैं. जिस पर दोपहर बाद एसटीएफ ने मामले की जांच आरंभ कर दी थी.

विपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना 
पेपर लीक मामले पर समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की नेता मायावती ने सरकार को घेरा है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की दूसरी पारी में भी पेपर लीक करवाने का व्यवसाय बदस्तूर जारी है. युवा कह रहे हैं कि रोजगार देने में नाकाम भाजपा सरकार जानबूझकर किसी परीक्षा को पूर्ण नहीं होने देना चाहती है. भाजपा सरकार अपने इन पेपर माफियाओं पर दिखाने के लिए सही, कागज का ही बुलडोजर चलवा दे.’’

शिक्षा मंत्री ने कही ये बात 
वहीं माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘'प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बलिया में कक्षा 12 का अंग्रेजी भाषा का परीक्षा पत्र लीक हो गया था. मामले की जांच की जा रही है और घटना में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.’’ राज्य के केवल 24 जिलों में परीक्षा रद्द किए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘जो पेपर लीक हुआ था, वह केवल 24 जिलों में वितरित किया गया था, इसलिए वहां परीक्षा रद्द कर दी गई है. राज्य के शेष 51 जिलों में अंग्रेजी भाषा की परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चल रही है.’’

ये भी पढ़ें

Political Crisis In Pakistan: इमरान खान देंगे पीएम पद से इस्तीफा? मंत्रियों ने किया ये दावा

Pak Political Crisis: फ्लोर टेस्ट से पहले इमरान खान ने खोया बहुमत! सहयोगी एमक्यूएम-पी ने दिया विपक्ष का साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी, TMC के बागी सांसदों पर भी आया फैसला
उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी, TMC के बागी सांसदों पर भी आया फैसला
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे अन्ना हजारे, सरकार को दी नसीहत, बोले- ‘सब्र की परीक्षा न लें वरना...’
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे अन्ना हजारे, सरकार को दी नसीहत, बोले- ‘सब्र की परीक्षा न लें वरना...’
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget