एक्सप्लोरर

उत्तरप्रदेशः भगवान परशुराम के बहाने ब्राह्मणों की राजनीति एक बार फिर शुरू, कभी मायावती ने भी खेला था ऐसा ही दांव, जानें

उत्तरप्रदेश की पॉलिटिक्स में भगवान परशुराम के बहाने ब्राह्मणों की राजनीति एक बार फिर शुरू हो गई है. यूपी के मेरठ पहुंचे भगवान परशुराम की प्रतिमा के अनावरण के लिए पहुंचे कांग्रेस नेता यूपी में ब्राह्मणों पर अत्याचार का आरोप लगाकर 2022 में ब्राह्मण मुख्यमंत्री की मांग भी उठा दी. जेडीयू के केसी त्यागी ने भी परशुराम पर उनके सुर में सुर मिलाए हैं.

आज बीएसपी प्रमुख मायावती का जन्मदिन है और यूपी में फिर एक बार उसी सोशल इंजीनियरिंग की चर्चा हो रही है जिसने मायावती को सत्ता तक पहुंचाया था. बात हो रही है ब्राह्मण कार्ड की. कांग्रेस ने 2022 में ब्राह्मण मुख्यमंत्री की मांग उठाकर नए समीकरण के जरिए सियासत की बिसात बिछा दी है.

दरअसल, उत्तरप्रदेश की पॉलिटिक्स में भगवान परशुराम के बहाने ब्राह्मणों की राजनीति एक बार फिर शुरू हो गई है. भगवान परशुराम की प्रतिमा के अनावरण के लिए यूपी के मेरठ पहुंचे पहुंचे कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने यूपी की पॉलिटिकल पिच पर फिर एक बार ब्राह्मण वाली बॉल फेंक दी है.

2022 में बने ब्राह्मण मुख्यमंत्री आचार्य प्रमोद कृष्णम ने यूपी में ब्राह्मणों पर अत्याचार का आरोप लगाकर 2022 में ब्राह्मण मुख्यमंत्री की मांग भी उठा दी. सिर्फ कांग्रेस के अचार्य प्रमोद कृष्णम ही नहीं, जेडीयू के केसी त्यागी ने भी परशुराम पर सुर में सुर मिलाए हैं. उनके अनुसार, कोई परशुराम के अनुयायियों को नजरअंदाज नहीं कर सकता.

बीते कुछ दिनों में भले इसकी चर्चा मद्धम पड़ गई हो लेकिन कांग्रेस पिछले साल से ही ब्राह्मणों के जरिए यूपी में 31 साल का सूखा खत्म करने की रणनीति बना रही है.

ब्राह्मण वोटरों के सहारे 2007 में मायावती ने हासिल की सत्ता दरअसल, यूपी में ब्राह्मण वोटरों के सदुपयोग की सोशल इंजीनियरिंग के जरिए बीएसपी प्रमुख मायावती ने साल 2007 में ब्राह्मणों और दलितों का ऐसा गठजोड़ बनाया कि सीधे सत्ता तक पहुंच गईं.उस समय नारा भी दिया जाता था - ब्राह्मण शंख बजाएगा, हाथी बढ़ता जाएगा...आज मायावती का जन्मदिन है. और ठीक इसी मौके पर फिर एक बार उनके सोशल इंजीनियरिंग की सुगबुगाहट साफ सुनी जा सकती है.

दरअसल, यूपी में ब्राह्मण वोटरों की संख्या करीब 9-10 फीसदी है और 2007 बीएसपी की जीत में ब्राह्मणों की अहम भूमिका रही. तब 56 उम्मीदवार में से 41 विधायक चुने गए थे. वहीं 2012 में एसपी सरकार में 21 ब्राह्मण विधायक चुने गए और 2017 में बीजेपी की टिकट पर 58 ब्राह्मण चुनाव जीते.

कांग्रेस को ब्राह्मण कार्ड में नजर आ रहा कामयाबी का मंत्र यानी कांग्रेस को कामयाबी का मंत्र ब्राह्मण कार्ड में नजर आ रहा है. पिछले दस जुलाई को एनकाउंटर में मारा गया गैंगस्टर विकास दुबे ब्राह्मण ही था. उस समय एक महीने में दर्जनभर अपराधियों का एनकाउंटर हुआ और सबके सब ब्राह्मण थे. उस समय से ही कांग्रेस योगी सरकार पर ब्राह्मणों के फर्जी एनकाउंटर और अत्याचार के आरोप लगा रही है.

इसके बाद समाजवादी पार्टी की तरफ से हर जिले में भगवान परशुराम की प्रतिमा लगाने का एलान किया तो परशुराम की राजनीति जोर पकड़ने लगी. बीच में कुछ दिनों तक भले इसकी चर्चा नहीं हुई हो लेकिन ब्राह्मण कार्ड की वापसी से साफ है कि ये मामला 2022 के चुनाव तक जोर-शोर से उठता रहेगा.

यह भी पढ़ें

Corona Vaccine Updates: कल से देशभर में लगनी शुरू होगी कोरोना वैक्सीन, टीकाकरण कार्यक्रम को लॉन्च करेंगे पीएम मोदी

बंगाल: TMC सांसद शताब्दी रॉय के BJP में जाने की अटकलें तेज, ममता की हैं करीबी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व CM विजयन से जुड़े परिसरों में ED के एक्शन पर राजनीतिक विवाद, कांग्रेस का आरोप- माकपा नेता को...
पूर्व CM विजयन से जुड़े परिसरों में ED के एक्शन पर राजनीतिक विवाद, कांग्रेस का आरोप- माकपा नेता को...
5 दिन भारत दौरे पर म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग हाइंग, 30 मई को भारत पहुंचेंगे; PM मोदी से भी करेंगे मुलाकात
5 दिन भारत दौरे पर म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग हाइंग, 30 मई को भारत पहुंचेंगे; PM मोदी से भी करेंगे मुलाकात
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा केस में CBI जांच का वर्चुअल एंगल, घर का डिजिटल मॉडल हो रहा तैयार, जुड़ेंगी कड़ी दर कड़ी
ट्विशा शर्मा केस में CBI जांच का वर्चुअल एंगल, घर का डिजिटल मॉडल हो रहा तैयार, जुड़ेंगी कड़ी दर कड़ी
TMC सांसद सौगत रॉय का परगना 24 में विरोध, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी पर फेंके अंडे, लगाए चोर-चोर के नारे
TMC सांसद सौगत रॉय का परगना 24 में विरोध, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी पर फेंके अंडे, लगाए चोर-चोर के नारे

वीडियोज

NEET Paper | Janhit with Chitra Tripathi: आर्मी करेगी अब NEET पेपर की रक्षा | Dharmendra Pradhan
Assam Accident News: हाइवे पर गलत चाल...बन गई काल! | Himanta Biswa Sarma | Highway Accident
Sandeep Chaudhary | Iran Us War: ट्रंप की सनक करेगा अर्थव्यवस्था बर्बाद? | Donald Trump | Inflation
Bakrid Clash | Maharashtra: ईद की नमाज के बीच गूंजी हनुमान चालीसा!
Mahadangal: 40 लाख बच्चों का भविष्य..सरकार कितनी गंभीर? | NEET Paper | CBSE | Dharmendra Pradhan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
ट्विशा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
Exclusive: 'नीट परीक्षा में एयर फोर्स की मदद, माफियाओं पर एक्शन और सीबीएसई OSM... एबीपी न्यूज़ से क्या-क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान
Exclusive: 'नीट एग्जाम में एयर फोर्स, माफियाओं पर एक्शन और CBSE ... क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान?
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; तेज हुई जुबानी जंग
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; जुबानी जंग तेज
Gold Loan: बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
Embed widget