एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: रूस से ज्यादा तेल खरीदने पर अमेरिका को लगी मिर्ची, भारत से कहा- इसमें 'बड़ा जोखिम' है

यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भारत दौरे पर आए. इस मामले पर अमेरिका ने भारत से कहा कि उसे रूस से तेल का आयात ज्यादा नहीं बढ़ाना चाहिए क्योंकि इसमें 'बड़ा जोखिम' है.

यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भारत दौरे पर आ रहे हैं. उससे पहले अमेरिका ने भारत से कहा कि उसे रूस से तेल का आयात ज्यादा नहीं बढ़ाना चाहिए क्योंकि इसमें 'बड़ा जोखिम' है. हालांकि अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि इसमें क्या खतरा  है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका रूस से तेल खरीदने पर प्रतिबंध लगाने की सोच रहा है. 

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका को भारत के रूस से तेल खरीदने पर कोई आपत्ति नहीं है क्योंकि भारत पहले से खरीद रहा है. लेकिन वह चाहता है कि अचानक से आयात में ज्यादा उछाल न आए.

यूएस स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता ने कहा, "हम भारत और दुनिया भर में अपने भागीदारों को मजबूत प्रतिबंधों सहित एक बेजोड़ सामूहिक कार्रवाई के महत्व पर जारी रखेंगे, ताकि क्रेमलिन पर यूक्रेन के खिलाफ अपने विनाशकारी युद्ध को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए दबाव डाला जा सके. 

भारत रुपये-रूबल पेमेंट स्कीम के तरीके खोज रहा है ताकि मौजूदा प्रतिबंधों से पार पाया जा सके. यह अमेरिकी प्रशासन के लिए भी कोई चिंता नहीं है. एक सूत्र ने रॉयटर्स से कहा, 'वे जिसमें भी भुगतान कर रहे हैं, जो भी कर रहे हैं, वे प्रतिबंधों के मुताबिक होने चाहिए. अगर ऐसा नहीं होता है तो उनके लिए बड़ा जोखिम है. जब तक वे प्रतिबंधों का पालन करेंगे और आयात को ज्यादा नहीं बढ़ाएंगे, हमें कोई परेशानी नहीं है.'

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया, जो भारत के क्वॉड पार्टनर्स भी हैं, कुछ हद तक रूस के साथ भारत के व्यापारिक संबंधों को नापसंद कर रहे हैं. अमेरिका की कॉमर्स सेक्रेटरी जीना रायमोंडो ने कहा, 'अब समय इतिहास के सही तरफ खड़े होने का है. अमेरिका और दर्जनों देशों के साथ खड़े होने का है. यूक्रेनी लोगों की स्वतंत्रता, गणतंत्र और संप्रभुता के लिए खड़े होने का है. राष्ट्रपति पुतिन के युद्ध को फंडिंग देने का नहीं.' ऑस्ट्रेलिया के ट्रेड मिनिस्टर डैन तेहान ने कहा कि लोकतांत्रिक देशों को हमेशा साथ काम करना चाहिए ताकि नियम आधारित काम किए जा सकें. 

फरवरी में रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया था, जिसके बाद कई देशों ने उसकी अर्थव्यवस्था को गिराने के लिए कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं. भारत दुनिया में तेल का तीसरा सबसे बड़ा अयातक है और उसने 24 फरवरी से अब तक रूस से 13 मिलियन बैरल तेल खरीदा है. जबकि साल 2021 में आयात 16 मिलियन बैरल था. 

ये भी पढ़ें

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, राहुल गांधी पहुंचे विजय चौक, बोले- सरकार का एजेंडा साफ है

Political Crisis In Pakistan: इमरान खान देंगे पीएम पद से इस्तीफा? मंत्रियों ने किया ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget