एक्सप्लोरर

Gurpatwant Pannun Murder Plot: 'RAW अधिकारी ने रची पन्नू की हत्या की साजिश', वाशिंगटन पोस्ट का दावा, जानिए भारत को लेकर क्या बोला अमेरिका

US On Gurpatwant Singh Pannun: अमेरिका ने नवंबर 2022 में खुद ही भारत पर गुरपतवंत पन्नू की हत्या का आरोप लगाया था. इसके बाद मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की गई थी.

Gurpatwant Singh Pannun: सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू एक बार फिर से चर्चा में है. अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट ने दावा किया है कि एक भारतीय खुफिया अधिकारी की देखदेख में पन्नू की हत्या की साजिश रची गई थी. भारत ने वाशिंगटन पोस्ट के दावों को सिरे से नकार दिया है. वहीं, अब इस पूरे विवाद पर अमेरिका का भी बयान सामने आ गया है. वाशिंगटन ने कहा है कि वह भारत सरकार से इस मुद्दे पर जवाबदेही की उम्मीद करता है. 

दरअसल, अमेरिका के विदेश मंत्रालय की रोजाना होने वाली प्रेस वार्ता में गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश को लेकर सवाल किया गया था. इसके जवाब में मंत्रालय के प्रिंसिपल डिप्टी स्पोक्सपर्सन वेदांत पटेल की तरफ से ये बयान दिया गया. वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में भारतीय खुफिया एजेंसी 'रिसर्च एंड एनालिसिस विंग' (रॉ) के अधिकारी का नाम आया है. इसमें कहा गया कि पिछले साल खालिस्तानी अलगाववादी की अमेरिकी धरती पर हत्या की साजिश रची गई थी.  

अमेरिका ने भारत को लेकर क्या कहा? 

पन्नू की हत्या की साजिश को लेकर हुए सवाल पर वेदांत पटेल ने कहा, "हम भारतीय जांच समिति के काम के नतीजों के आधार पर भारत सरकार से जवाबदेही की उम्मीद करते हैं. हम लगातार उनके साथ मिलकर काम कर रहे हैं. साथ ही उससे एडिशनल अपडेट्स भी ले रहे हैं." उन्होंने कहा, "हम अपनी चिंताओं को भारत सरकार के सीनियर अधिकारियों के सामने उठाएंगे, लेकिन इसके इतर इस पर आगे चर्चा नहीं करना चाहूंगा और डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस पर बात करूंगा."

वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में पन्नू पर क्या कहा गया? 

अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट ने अनाम सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप भारत पर लगाया. रिपोर्ट में कहा गया कि रॉ के अधिकारी विक्रम यादव ने पिछले साल अमेरिकी धरती पर पन्नू की हत्या की साजिश रची. इसमें दावा किया गया कि विक्रम ने इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए एक 'हिट टीम' तैयार की थी, जिसे बताया गया था कि पन्नू सबसे प्रमुख टारगेट है. 

रिपोर्ट के मुताबिक, विक्रम ने गुरपतवंत पन्नू के न्यूयॉर्क स्थित घर के पते समेत उसके कॉन्ट्रैक्ट इंफोर्मेशन उन लोगों को दी थी, जो इस हत्या को अंजाम देने वाले थे. वाशिंगटन पोस्ट के दावे ऐसे समय पर सामने आए हैं, जब अमेरिका ने भी दावा किया था कि नवंबर 2022 में पन्नू की हत्या में कथित तौर पर भारत का हाथ था. हालांकि, वो हमला नाकामयाब हो गया था. अमेरिका ने उस वक्त भारत को चेतावनी भी दी थी. 

भारत ने वाशिंगटन पोस्ट के दावे को नकारा

भारत ने मंगलवार (30 अप्रैल) को पन्नू की कथित हत्या की साजिश वाली वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. नई दिल्ली ने रिपोर्ट को अनुचित और अप्रमाणित बताया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा, "संगठित अपराधियों, आतंकवादियों और अन्य लोगों के नेटवर्क पर अमेरिकी सरकार ने चिंता जताई थी. इसे लेकर भारत सरकार ने उच्च-स्तरीय समिति गठित की थी, जो जांच कर रही है. इस मुद्दे पर गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियां सही नहीं हैं."

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया से निकाले गए दो भारतीय जासूस, 'खुफिया जानकारी' चुराने का लगा आरोप, रिपोर्ट में दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'लोकतंत्र की चोरी पर PM क्यों नहीं बोल रहे?', MLC चुनाव रिजल्ट के बीच क्यों बोले गौरव गोगोई?
'लोकतंत्र की चोरी पर PM क्यों नहीं बोल रहे?', MLC चुनाव रिजल्ट के बीच क्यों बोले गौरव गोगोई?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Embed widget