एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने दिया ट्रंप के हिंदी वाले ट्वीट का जवाब, कहा- अतिथि देवो भव:

ट्रम्प ने हिंदी में ट्वीट करते हुए लिखा, ''हम भारत आने के लिए तत्पर हैं. हम रास्ते में हैं, कुछ ही घंटों में हम सबसे मिलेंगे !''ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी हैं.

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के लिए अहमदाबाद पहुंचने से कुछ समय पहले हिंदी में ट्वीट किया है. ट्वीट करके ट्रंप ने जानकारी दी है कि वो कुछ ही घंटों में भारत पहुंचने वाले हैं. भारत यात्रा पर निकलने की जानकारी भी ट्रंप ने ट्वीट करके दी थी.

डोनाल्ड ट्रम्प ने हिंदी में ट्वीट करते हुए लिखा, ''हम भारत आने के लिए तत्पर हैं. हम रास्ते में हैं, कुछ ही घंटों में हम सबसे मिलेंगे !'' इसपर पीएम मोदी ने लिखा, ''अतिथि देवो भव:''.

इससे पहले ट्रंप ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था, ''मेलानिया के साथ भारत के लिए प्रस्थान !'' इसका जवाब देते हुए पीएम ने लिखा, ''अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, भारत आपके आने का इंतजार कर रहा है. आपकी यात्रा निश्चित रूप से हमारे राष्ट्रों के बीच मित्रता को और मजबूत करने वाली है. अहमदाबाद में मिलते हैं.''

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे को लेकर भारत में जमकर तैयारियां चल रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ट्रंप का स्वागत दिल्ली से बाहर गुजरात के अहमदाबाद में करेंगे और दुनिया के सबसे बड़े मोटेरा स्टेडियम में दोनों नेता मंच भी साझा करेंगे. ट्रम्प भारत यात्रा के लिए एक खास अतिथि बन रहे हैं. इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति भी खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं.

ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी हैं. अहमदाबाद यात्रा के मद्देनजर उनके स्वागत के लिए गुजरात तैयार है. अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचने पर अमेरिकी राष्ट्रपति का भव्य स्वागत किया जाएगा, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वह 22 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे और मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में संयुक्त रूप से जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही ट्रंप साबरमती आश्रम भी जाएंगे.

यह भी पढ़ें-

शाहीन बाग पर SC में सुनवाई आज, प्रदर्शनकारियों को समझा पाने में नाकाम रहे वार्ताकर

उद्धव ठाकरे का पलटवार, पूछा- JNU में हमला करने वाले आतंकी अभी तक क्यों नहीं हुए गिरफ्तार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: कांग्रेस, CJP और वांगचुक के प्रोटेस्ट के 4 बड़े हल! एक्सपर्ट्स से जानें कब खत्म होगा आंदोलन?
कांग्रेस, CJP और वांगचुक के प्रोटेस्ट के 4 बड़े हल! एक्सपर्ट्स से जानें कब खत्म होगा आंदोलन?
'अगर एक कुर्बानी से...', बर्गर के चलते CJP से निकाले गए विजेता दहिया ने अब क्या कहा
'अगर एक कुर्बानी से...', बर्गर के चलते CJP से निकाले गए विजेता दहिया ने अब क्या कहा
CJP Protest: पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget