एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे का पलटवार, पूछा- JNU में हमला करने वाले आतंकी अभी तक क्यों नहीं हुए गिरफ्तार?

महाराष्ट्र में बीजेपी ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाए तो बदले में सीएम उद्धव ठाकरे ने भी पलटवार कर दिया. उद्धव ने साफ कहा कि बीजेपी ये देखे कि उसके द्वारा शासित राज्यों में क्या हो रहा है.

मुंबई: महाराष्ट्र में बीजेपी ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाए तो बदले में सीएम उद्धव ठाकरे ने भी पलटवार कर दिया. उद्धव ने साफ कहा कि बीजेपी ये देखे कि उसके द्वारा शासित राज्यों में क्या हो रहा है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि महिलाओं के खिलाफ हर अपराध निंदनीय है और ऐसी कोई घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पर आरोप लगाने वाली बीजेपी को पहले अपने गिरेबान में झांक कर देख लेना चाहिए. पिछले महीने जेएनयू में हमला करने वाले आतंकवादियों को अभी तक बीजेपी की केंद्र सरकार ने गिरफ्तार क्यों नहीं किया.

CAA पर संजय निरुपम बोले- अपनी भूमिका स्पष्ट करें सीएम उद्धव ठाकरे

उन्होंने कहा- हमें निशाना बनाते समय बीजेपी को यह भी देखना चाहिए कि उसके द्वारा शासित राज्यों में क्या हो रहा है. खासकर केंद्र सरकार के शासन वाली दिल्ली में क्या हो रहा है, जहां आतंकवादी जेएनयू में घुस आए और उन्होंने छात्रों को पीटा. मैं इन हमलावरों को आतंकवादी कहूंगा. इतने दिनों बाद भी एक भी हमलावर पकड़ा नहीं गया.

पीएम मोदी से मिले महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, कहा- CAA से किसी को डरने की जरूरत नहीं

उन्होंने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है और यूपी में भी बीजेपी की सरकार है लेकिन दोनों ही जगहों पर हालात बेकाबू हैं. यूपी में दंगे हो रहे हैं. प्रदर्शन हमारे राज्य में भी हुए लेकिन सभी शांतिपूर्ण रहे वहीं दिल्ली और यूपी में हालात बेकाबू रहे.

गौरतलब है कि 5 जनवरी को जेएनयू में हुई हिंसा के दौरान छात्रों और प्रोफेसरों के साथ मारपीट की गई थी. इस हमले में 30 से अधिक लोगों को चोटें आईं थीं. इस घटना के बाद पुलिस ने 9 संदिग्धों की तस्वीरें जारी की थीं और कहा था कि वीडियो फुटेज के आधार पर इनकी पहचान की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दीवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दीवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अमेरिका ने आज से बढ़ा दी वीजा फीस, जानें भारतीयों पर क्या होगा इसका असर?
अमेरिका ने आज से बढ़ा दी वीजा फीस, जानें भारतीयों पर क्या होगा इसका असर?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget