एक्सप्लोरर

चीन-मेक्सिको और कनाडा पर अमेरिकी टैरिफ से भारत को फायदा ही फायदा! एक्सपर्ट ने बताई वजह

US Tariff Plan: शुल्क से चीन, मेक्सिको और कनाडा से अमेरिका को होने वाले निर्यात पर असर पड़ेगा क्योंकि इससे अमेरिकी बाजार में उनके उत्पादों की कीमतें बढ़ जाएंगी, जिससे वे कम प्रतिस्पर्धी हो जाएंगे.

Donald Trump Tariff War: अमेरिका की ओर से चीन, मेक्सिको और कनाडा पर हाई टैरिफ लगाए जाने से भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में अपना निर्यात बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है. विशेषज्ञों ने यह राय जताई है. उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों को लाभ हो सकता है उनमें कृषि, इंजीनियरिंग, मशीन उपकरण, परिधान, कपड़ा, रसायन और चमड़ा शामिल हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान जब अमेरिका ने चीनी वस्तुओं पर हाई टैरिफ लगाया था तो भारत चौथा सबसे बड़ा लाभार्थी था. ट्रंप प्रशासन मेक्सिको और कनाडा पर 25 प्रतिशत शुल्क लगा रहा है और यह मंगलवार (04 मार्च, 2025) से लागू हो गया है. अमेरिका ने चीन से सभी आयात पर शुल्क को दोगुना करके 20 प्रतिशत कर दिया है.

भारत को फायदा ही फायदा

भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ (फियो) के मनोनीत अध्यक्ष एस सी रल्हन ने कहा, “इससे कृषि, इंजीनियरिंग, मशीन उपकरण, परिधान, कपड़ा, रसायन और चमड़ा जैसे क्षेत्रों में भारतीय निर्यातकों को मदद मिल सकती है.”

शुल्क से चीन, मेक्सिको और कनाडा से अमेरिका को होने वाले निर्यात पर असर पड़ेगा क्योंकि इससे अमेरिकी बाजार में उनके उत्पादों की कीमतें बढ़ जाएंगी, जिससे वे कम प्रतिस्पर्धी हो जाएंगे. उन्होंने कहा, “भारतीय निर्यातकों को इन अवसरों का लाभ उठाना होगा.” आर्थिक शोध संस्थान ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) ने भी कहा कि व्यापार युद्ध में वृद्धि से भारत को अपना निर्यात बढ़ाने और अमेरिकी कंपनियों से निवेश आकर्षित करने में मदद मिलने की उम्मीद है.

भारत को मिले मौके का उठाना चाहिए फायदा

इसमें कहा गया है कि चीनी उत्पादों पर हाई टैरिफ भारत के लिए अपने विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने का मौका देता है. जीटीआरआई के संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा कि ट्रंप इसकी शर्तों से असंतुष्ट थे और अपने पहले कार्यकाल के दौरान, 2018-19 में इसे यूएसएमसीए (अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा एफटीए) से बदल दिया. उन्होंने दावा किया कि नाफ्टा पुराना हो गया है और अमेरिकी श्रमिकों को नुकसान पहुंचा रहा है.

श्रीवास्तव ने कहा, “अब, वह फिर से अपने ही इस कदम से नाखुश हैं और आज से कनाडा और मेक्सिको पर 25 प्रतिशत शुल्क लगा दिया है, जो यूएसएमसीए की शर्तों का उल्लंघन है. यह बातचीत के जरिये किए गए व्यापार समझौतों के प्रति उसकी उपेक्षा को उजागर करता है. ऐसी ही स्थिति से बचने के लिए, भारत को अमेरिका के साथ व्यापक एफटीए पर बातचीत करने में सावधानी बरतनी चाहिए.”

रियायतों की मांग कर सकता है भारत

उन्होंने कहा, “इससे भी बुरी बात यह है कि वार्ता की मेज पर अमेरिका, भारत से न केवल शुल्क में कटौती की मांग कर सकता है, बल्कि अतिरिक्त रियायतें भी मांग सकता है, जैसे सरकारी खरीद खोलना, कृषि सब्सिडी कम करना, पेटेंट सुरक्षा को कमजोर करना और अप्रतिबंधित डेटा प्रवाह की अनुमति देना. हालांकि, भारत इन मांगों का दशकों से विरोध करता रहा है.”

श्रीवास्तव ने कहा कि “मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के स्थान पर भारत, अमेरिका से अधिकांश औद्योगिक उत्पादों पर शुल्क समाप्त करने का प्रस्ताव देकर अमेरिका को ‘शून्य-के-लिए-शून्य शुल्क’ समझौते पेश कर सकता है, बशर्ते अमेरिका भी भारतीय वस्तुओं के लिए ऐसा ही करे.”

ये भी पढ़ें: ट्रंप की कनाडा-चीन-मैक्सिको संग टैरिफ वॉर शुरू! जानें भारत कब तक रहेगा खतरे से बाहर, बना रहा ये प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget