एक्सप्लोरर

अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर AAP-BJP सामने सामने, रवनीत बिट्टू बोले- भगवंत मान खुद कराते थे कबूतरबाजी

US Illegal Immigrants Row: अवैध प्रवासियों को अमृतसर में उतारने को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी में जुबानी जंग तेज हो गई है. भगवंत मान ने बीजेपी पर पंजाब को बदनाम करने का आरोप लगाया था.

Punjab Illegal Immigrants Row: अमेरिका से अवैध प्रवसियों को लेकर आया एक विमान पंजाब के अमृतसर में उतर चुका है और दूसरा आज शनिवार (15 फरवरी, 2025) को उतने वाला है. मामले को लेकर राजनीति भी अपने चरम पर है. पंजाब में सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी और केंद्र की भारतीय जनता पार्टी एक दूसरे पर हमलावर हैं. ताजा घटनाक्रम में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को निशाने पर लिया है.

उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर हमला करते हुए कहा कि भगवंत मान जब व्यंग्य कलाकार थे तो वे खुद कबूतरबाजी में संलिप्त रहे हैं तो वे कैसे ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ कारवाई करेंगे.

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली चुनाव हारने के बाद AAP सोची समझी नीति के तहत "पंजाब को बदनाम" करने वाली बात कर रही है. अभी तो सिर्फ एक जहाज आया है और दूसरा आज आ रहा है. जैसी कि जानकारी मिल रही है कि इसके बाद बहुत जहाज आयेंगे. हजारों अवैध तरीके से अमेरिका में दाखिल हुए भारतीय वहां से भेजे जाएंगे. तो आने वाले जहाज कौन से राज्य में उतरेंगे, ये नहीं कहा जा सकता. इसलिए ये आरोप कि पंजाब को बदनाम किया जा रहा है, गलत है.

भगवंत सिंह मान ने क्या कहा था?

इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘‘अवैध’’ भारतीय प्रवासियों को लेकर एक और विमान के अमृतसर हवाई अड्डे पर आने पर शुक्रवार को सवाल उठाया. मान ने केंद्र सरकार पर पंजाब को बदनाम करने का आरोप लगाया.

मान ने शुक्रवार शाम अमृतसर में पत्रकारों से कहा, ‘‘बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार हमेशा पंजाब के साथ भेदभाव करती है. वह राज्य को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ती.’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक साजिश के तहत वे पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं.’’

‘दिल्ली की बजाय अमृतसर क्यों चुना?’

मान ने केंद्र से यह भी पूछा कि दूसरे विमान को उतारने के लिए अमृतसर हवाई अड्डे को किस मानदंड के तहत चुना गया. उन्होंने कहा, ‘‘अमृतसर को चुनने का मानदंड क्या है? केंद्र और विदेश मंत्रालय को मुझे बताना चाहिए. आपने राष्ट्रीय राजधानी के बजाय अमृतसर को क्यों चुना? आपने पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने के लिए ऐसा किया.’’

ये भी पढ़ें: US से 119 अवैध प्रवासियों को लेकर आज अमृतसर उतरेगा विमान, भगवंत मान बोले- पंजाब ही क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार
देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget