एक्सप्लोरर

'भारत-अमेरिका के बीच चल रही डेटिंग', दोनों देशों के रिश्तों पर यूएस राजदूत ने दिया अनोखा बयान

India-US Relations: भारत-अमेरिका के रिश्ते पिछले कुछ सालों में इसलिए भी बढ़े हैं, क्योंकि चीन से मुकाबला के लिए वाशिंगटन को एक मजबूत सहयोगी की जरूरत है.

India-US Relations: भारत और अमेरिका के रिश्ते पिछले एक दशक में बहुत ही ज्यादा मजबूत हुए हैं. रक्षा से लेकर व्यापार तक के क्षेत्र में दोनों देश एक-दूसरे के करीब आए हैं. अमेरिका भी इस बात को दोहराता रहा है. इसी कड़ी में भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा है कि भारत-अमेरिका संबंध दुनिया के लिए अच्छाई की ताकत हैं. भविष्य में दोनों देशों के बीच इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मकता भरी हुई है. 

कार्नेगी के ग्लोबल टेक समिट 2023 में बोलते हुए, गार्सेटी ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध तेजी से बढ़ और गहरे हो रहे हैं. दोनों देश न केवल मतभेदों पर बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं, बल्कि अगल कदम उठाने पर भी बात हो रही है. दरअसल, भारत और अमेरिका को करीब लाने में कहीं न कहीं चीन का भी बड़ा हाथ रहा है. एशिया-प्रशांत में चीन को कंट्रोल करने के लिए अमेरिका को भारत जैसे ताकतवर और मजबूत साथी की जरूरत है. 

भारत-अमेरिका के रिश्तों पर क्या-क्या बोले राजदूत?

एरिक गार्सेटी ने भारत-अमेरिका संबंध पर बात करते हुए कहा, 'भारत-अमेरिका के बीच रिश्ते लंबे समय तक हमारे फेसबुक स्टेटस की तरह था, जिसमें हम 'इट्स कॉम्पलिकेटेड (जटिल) लिखते थे. मगर अब ये 'दे आर डेटिंग' (डेट कर रहे हैं) हो चुके हैं.' उन्होंने आगे कहा, 'अब हम सोच रहे हैं कि क्या हमें एकसाथ आ जाना चाहिए और अब हमें लग रहा है कि आपकी कुछ आदतें हमसे थोड़ी अलग हैं. और हम भी ये भी सोच रहे हैं कि ये रिश्ते किस और जाएंगे.'

अमेरिकी राजदूत ने कहा, 'हमारे रिश्तों में एक सकारात्मक रोमांटिक अस्पष्टता है कि ये कहां तक जाने वाला है. लेकिन दोनों ही देशों के बीच रिश्तों को आगे ले जाने की पूरी इच्छा है.' सकारात्मक रोमांटिक अस्पष्टता उस हालात को कहा जाता है, जहां अगर किसी के बीच प्रेम संबंध में हैं, तो वह सामने वाले की हर बात को सकारात्मक तरीके से लेता है. भले ही वह कुछ भी कहे. ये दिखाता है कि भारत-अमेरिका के रिश्ते किस तरह मजबूत होते चले गए हैं. 

गार्सेटी ने कहा कि दोनों के बीच सहयोग का सबसे मजबूत उदाहरण जी20 रहा है. यहां पर भारत ने उन देशों संग बातचीत की, जो उसके करीब थे और अमेरिका ने अपने करीबियों संग चर्चा की, ताकि एक ऐतिहासिक समझौते पर पहुंचा जा सके. जी20 बैठक के दौरान यूक्रेन युद्ध को लेकर आम सहमति बनाना बेहद ही मुश्किल था. हालांकि, इसके बाद भी भारत और अमेरिका ने इस पर सभी देशों को सहमत किया और दिल्ली घोषणापत्र पर सभी देशों ने साइन किया. 

यह भी पढ़ें: G20 Summit in Delhi: '83 प्वाइंट्स' वाले घोषणापत्र में सभी G-20 देशों की बनी आम सहमति, इन 10 Points में जानें क्या है अहम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
Explained: सर्दी से पहले देश के 131 शहरों की हवा में क्यों घुला जहर? सर्दियां कितना सितम ढहाएंगी
सर्दी से पहले देश के 131 शहरों की हवा में क्यों घुला जहर? सर्दियां कितना सितम ढहाएंगी
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget