एक्सप्लोरर

महाराष्ट्रः MLC के लिए उर्मिला मातोंडकर समेत 12 लोगों की लिस्ट राज्यपाल को सौंपी गई

शिवसेना ने उर्मिला मातोंडकर को अपने कोटे से उमीदवार बनाया है. वहीं, चंद्रकांत रघुवंशी भी विधानसभा चुनाव के वक़्त कांग्रेस छोड़ शिवसेना में आए थे, उनके नाम की भी सिफ़ारिश की है गई है

मुंबईः राज्यपाल कोटे से विधान परिषद में नियुक्त किए जाने वाले 12 सदस्यों के नाम की लिस्ट महाविकास अघाड़ी सरकार ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को सील बंद लिफाफे शुक्रवार देर शाम सौंपी. इस लिस्ट से झलक रहा है कि महाराष्ट्र सरकार ने गठबंधन में शामिल पार्टियों की बजाय दूसरी पार्टी से आए लोगों को ज्यादा तरजीह दी है.

जानकारी के मुताबिक, शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की ओर से 4-4 नाम सौंपे गए हैं. लेकिन ख़ास बात यह है कि राज्यपाल को सौंपे गए नामों में सीधे पार्टी कैडर से सम्बंधित लोगों के बजाए दूसरी पार्टियों की टिकट पर चुनाव लड़ चुके लोगों का ज़्यादा बोलबाला दिखाई दिया.

शिवसेना कोटे से उर्मिला मातोंडकर भी नाम शिवसेना ने उर्मिला मातोंडकर को अपने कोटे से उमीदवार बनाया है. वहीं, चंद्रकांत रघुवंशी भी विधानसभा चुनाव के वक़्त कांग्रेस छोड़ शिवसेना में आए थे, उनके नाम की भी सिफ़ारिश की है गई है. शिवसेना कैडर से पिछले कई सालों से जुड़े रहे नितिन बांगगुडे पाटिल और विजय करंजकर को मौक़ा दिया है.

एनसीपी कोटे से सहयोगी राजू शेट्टी और एकनाथ खडसे का नाम एनसीपी ने अपने सहयोगी राजू शेट्टी को अपने कोटे से एमएलसी बनाना तय किया है. वहीं, पिछले महीने बीजेपी से एनसीपी के आए एकनाथ खडसे को भी उमीदवारी दी है. लोकसभा चुनाव में कांग्रेसी रहे यशपाल बिगने को एनसीपी ने अपने कोटे से उमीदवार बनाया है. चौथा नाम आनंद शिंदे का है.

कांग्रेस के कोटे से रजनी पाटील, सचिन सावंत, मुजफ्फर हुसैन और अनिरुद्ध वनकर के नाम दिये गये हैं.

अब राज्यपाल की मंजूरी पर निर्भर अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि राज्यपाल, सरकार की ओर से दिए गए नाम की लिस्ट को मंज़ूर करेंगे या नहीं. नियम के मुताबिक़ राज्यपाल मनोनीत सदस्य के लिए कला,साहित्य,सहकार,पत्रकार जैसे क्षेत्र से सम्बंधित होना ज़रूरी है, नहीं तो राज्यपाल नामों को नामंज़ूर कर सकते है. साफ़ है अगर नामों को जल्द मंज़ूर नहीं किया तो राजनीति होगी.

यह भी पढ़ें-

SRH vs RCB, Eliminator: सनराइजर्स हैदराबाद ने बैंगलोर को हराया, केन विलियमसन रहे जीत के हीरो

कोरोना वायरस: दिल्ली में टूटा रिकॉर्ड, पहली बार 24 घंटे में आए 7000 से अधिक नए मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget