एक्सप्लोरर

नागरिकता कानून का विरोध: जाने-माने व्यंगकार मुजतबा हुसैन का पद्मश्री सम्मान लौटाने का एलान

नागरिकता कानून को लेकर देश भर के अलग अलग हिस्सों में प्रदर्शन जारी है. देश की जानी मानी हस्तियां इस कानून का विरोध अपने-अपने तरीके से कर रही है.

नई दिल्लीः उर्दू लेखक, हास्य और व्यंग्यकार पद्म पुरस्कार से सम्मानित मुजतबा हुसैन ने घोषणा की है कि वह अपना पुरस्कार सरकार को लौटा देंगे. उन्होंने कहा कि देश की मौजूदा हालत को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है. उन्होंने नागरिकता कानून को लोकतंत्र के लिए हमला बताया. मुजतबा हुसैन को साल 2007 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था.

मुजतबा हुसैन ने कहा, ''देश में अशांति, भय और नफरत की जो आग भड़काई जा रही है, वह वास्तव में परेशान करने वाली है. जिस लोकतंत्र के लिए हमने इतना दर्द झेला और जिस तरह से इसे बर्बाद किया जा रहा है कि वह निंदनीय है. इन परिस्थितियों में मैं किसी सरकारी पुरस्कार को अपने अधिकार में नहीं रखना चाहता.''

क्या कहा मुजतबा हुसैन

नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर हुसैन ने कहा कि मौदूदा हालत को देखते हुए वह काफी चिंतित हैं. उन्होंने कहा, ''मैं 87 साल का हूं. मैं इस देश के भविष्य को लेकर अधिक चिंतित हूं. मैं इस देश की प्रकृति के बारे में चिंतित हूं जिसे मैं अपने बच्चों और अगली पीढ़ी के लिए छोड़ता हूं.''

CCA से जुड़ी हर अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें

नागरिकता कानून को लेकर शुरू हुआ हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा. पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए बेसहारा हिंदू, सिख, इसाई, जैन, पारसी शरणार्थियों को नागरिकता देने वाले कानून का विरोध हो रहा है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन के बाद तनाव बढ़ गया है.

क्या है नागरिकता कानून नागरिकता कानून की मदद से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश सेधार्मिक उत्पीड़न के कारण वहां से भागकर आए हिंदू, ईसाई, सिख, पारसी, जैन और बौद्ध धर्म के लोगों को भारत की नागरिकता दी जाएगी. नागरिकता संशोधन बिल के कानून बनने के बाद अब पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और आस-पास के देशों के हिंदू, ईसाई, सिख, पारसी, जैन और बौद्ध धर्म के वो लोग जिन्होंने 31 दिसंबर 2014 की निर्णायक तारीख तक भारत में प्रवेश कर लिया था. वे सभी भारत की नागरिकता के लिए आवेदन कर सकेंगे. कानून को लेकर अमित शाह का बयान नागरिकता संशोधन कानून पर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कर दिया है कि ये कानून वापस नहीं लिया जाएगा और मोदी सरकार इन शरणार्थियों को नागरिकता देकर रहेगी. नागरिकता कानून का विरोध कर रहे छात्रों और युवाओं से अमित शाह ने अपील की है कि वह लोग कानून के बारे में पूरी जानकारी लें. अमित शाह ने कहा कि कानून के बारे में छात्रों की जानकारी सही नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार की वेबसाइट पर कानून को पढ़ा जा सकता है. अमित शाह ने दावा किया कि मोदी सरकार किसी के खिलाफ अन्याय नहीं करती है और छात्रों और युवाओं को अगर नागरिकता संशोधन कानून में किसी के खिलाफ कोई अन्याय जैसी बात दिखती है तो वो सरकार को बता सकते हैं.

गृह मंत्री अमित शाह की दो टूक- हम शरणार्थियों को नागरिकता देकर रहेंगे

मास्टर स्ट्रोक में देखिए CAA विरोध प्रदर्शन से जुड़ी हर जरूरी खबर पर खास रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में BJP की जीत, यूपी में 4 पर लहराया परचम-सपा को 1, पटना में उलटफेर
LIVE: कर्नाटक में BJP की जीत, यूपी में 4 पर लहराया परचम-सपा को 1, पटना में उलटफेर
Cyclone Arnab Live: IMD की अर्नब पर पैनी नजर, भारी बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट
Live: IMD की अर्नब पर पैनी नजर, भारी बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट
Explained: विनाशकारी 'साइक्लोन अर्णब' का आंध्र प्रदेश में तांडव, कहां कितना नुकसान, दिल्ली-NCR पर होगा असर
Explained: विनाशकारी 'साइक्लोन अर्णब' का आंध्र प्रदेश में तांडव, कहां कितना नुकसान, दिल्ली-NCR पर होगा असर
नाबालिग, पिता और दोस्त को निर्वस्त्र घुमाया, अब पुलिस ने आरोपियों की शर्ट उतरवाकर कराई परेड
नाबालिग, पिता और दोस्त को निर्वस्त्र घुमाया, अब पुलिस ने आरोपियों की शर्ट उतरवाकर कराई परेड

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget