एक्सप्लोरर

गृह मंत्री अमित शाह की दो टूक- हम शरणार्थियों को नागरिकता देकर रहेंगे

अमित शाह ने विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं से कानून के बारे में पूरी जानकारी लेने की अपील की है. उन्होंने छात्रों और युवाओं से इन राजनीतिक दलों के बहकावे में नहीं आने की भी अपील की.

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून पर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कर दिया है कि ये कानून वापस नहीं लिया जाएगा और मोदी सरकार इन शरणार्थियों को नागरिकता देकर रहेगी.

युवाओं और छात्रों से की अपील

अमित शाह ने विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं से कानून के बारे में पूरी जानकारी लेने की अपील की है. अमित शाह ने कहा कि कानून के बारे में छात्रों की जानकारी सही नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार की वेबसाइट पर कानून को पढ़ा जा सकता है. अमित शाह ने दावा किया कि मोदी सरकार किसी के खिलाफ अन्याय नहीं करती है और छात्रों और युवाओं को अगर नागरिकता संशोधन कानून में किसी के खिलाफ कोई अन्याय जैसी बात दिखती है तो वो सरकार को बता सकते हैं.

विपक्ष भ्रम फैला रहा है

दिल्ली के द्वारका में एक कार्यक्रम में बोलते हुए अमित शाह ने ये साफ कर दिया कि विरोध के बावजूद सरकार इस कानून को वापस नहीं लेगी और तीन देशों से आए शरणार्थियों को नागरिकता देकर रहेगी. गृह मंत्री ने कांग्रेस और बाकी विपक्षी दलों पर पलटवार करते हुए कहा कि वो लोगों के दिमाग में भ्रम फैला रहे हैं. उन्होंने दोहराया कि नागरिकता कानून किसी की नागरिकता लेने नहीं बल्कि नागरिकता देने के लिए बनाया गया है. उन्होंने छात्रों और युवाओं से इन राजनीतिक दलों के बहकावे में नहीं आने की अपील की.

दिल्ली में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलेगा

अमित शाह ने दावा किया कि दिल्ली में इस बार के चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलेगा. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि पांच साल तक उनकी सरकार ने कोई काम नहीं किया. अमित शाह ने यह भी दावा किया कि अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने में पांच साल की देरी इसलिए हुई क्योंकि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की सरकार ने इस बारे में पांच साल में कुछ भी नहीं किया और रोड़ा अटकाते रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget