एक्सप्लोरर

Lateral Entry: 'लेटरल एंट्री गलत, आरक्षण के प्रावधानों का हो पालन...', चिराग संग विरोध में उतरी JDU, लेकिन TDP ने दिया साथ

UPSC Lateral Entry Vacancy: केंद्र मंत्रालयों में लेटरल एंट्री के जरिए भर्ती को लेकर अभी तक विपक्षी दल ही केंद्र सरकार पर हमला कर रही थी, लेकिन अब इसके विरोध में चिराग पासवान और जेडीयू भी आ गई है.

NDA Alliance Partner Against Lateral Entry: यूपीएससी की ओर से केंद्र में रिक्त संयुक्त सचिव, निदेशक व उपसचिव के 45 पदों पर सीधी भर्ती  (Lateral Entry)  निकालने के बाद से शुरू हुआ विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा है. अभी तक जहां विपक्षी दल इस मुद्दे पर सरकार पर हमला बोल रहे थे, तो वहीं अब इसे लेकर एनडीए में भी विरोध के सुर उठने लगे हैं.

लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने इस मुद्दे पर कहा है कि पार्टी लेटरल एंट्री से भर्ती के पक्ष में नहीं है. चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह फैसला बहुत गलत है. जहां भी नियुक्तियां होती हैं, वहां आरक्षण के प्रावधानों का पालन करना चाहिए. वह इस मामले को सरकार के सामने उठाएंगे.

जेडीयू में भी उठे विरोध के सुर

इस मुद्दे को लेकर एनडीए की सहयोगी जेडीयू में भी विरोध के सुर उठने लगे हैं. जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी का कहना है कि हमारी पार्टी शुरू से ही सरकार से आरक्षित सीटों को भरने की बात कहती आई है. हम राम मनोहर लोहिया को मानते हैं. जब लोगों को सदियों से समाज में पिछड़ेपन का सामना करना पड़ा तो आप मेरिट क्यों ढूंढ रहे हैं? सरकार ऐसे फैसलों के जरिए विपक्ष को मुद्दा दे रही है.

कांग्रेस की तरफ से लगातार हो रहा विरोध

इस मुद्दे पर कांग्रेस की तरफ से सबसे ज्यादा विरोध हो रहा है. कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार (18 अगस्त 2024) को सबसे पहले इस मुद्दे पर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरा था. राहुल गांधी ने कहा था कि बीजेपी आरएसएस के लोगों को भर्ती करना चाहती है. इसके एक बाद ही मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार (19 अगस्त 2024) को मल्लिकार्जुन खरगे ने भी इस भर्ती को लेकर सरकार पर हमला बोला था.

सरकार को मिला टीडीपी का सपोर्ट

लेटरल एंट्री को लेकर हो रहे तामम विरोध के बीच एनडीए की सहयोगी टीडीपी ने मोदी सरकार का समर्थन किया है. टीडीपी महासचिव नारा लोकेश ने कहा,"हमें लेटरल एंट्री को लेकर खुशी है क्योंकि कई मंत्रालयों को विशेषज्ञों की जरूरत है. हम हमेशा प्राइवेट सेक्टर से जानकारों को शामिल करने का समर्थन करते हैं."

ये भी पढ़ें

क्यों सिकुड़ रहा खादी का बाजार, सोनिया गांधी ने बताया सरकार के किस कदम से खतरे में आया ‘भारत की आज़ादी का लिबास’?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget