एक्सप्लोरर

नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 को लेकर लोकसभा में हंगामा, जानें मुख्य बिन्दु

गृह मंत्री अमित शाह ने आज संसद में नागरिकता संशोधन बिल पेश किया. पेश करते ही लोकसभा में हंगामा हो गया. विपक्षी पार्टियों ने इस बिल को लेकर संसद में जमकर हंगामा किया.

नई दिल्ली: देश के गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक को पेश कर दिया है. उनके द्वारा पेश करते ही लोकसभा में हंगामा शुरू हो गया है. विपक्ष इस विधेयक को लाने का विरोध कर रहा है. कांग्रेस, टीएमसी और अन्य दलों का विरोध है कि धर्म के आधार पर बिल न लाया जाए.

क्या है बिल

नागरिकता संशोधन विधेयक का मुख्य उद्देश्य छह समुदायों को भारतीय नागरिकता प्रदान करना है. हिन्दू, ईसाई, सिख, जैन, बौद्ध और पारसी समाज के लोगों को इस बिल के माध्यम से नागरिकता दी जाएगी. सरकार वर्तमान कानून में संशोधन करके उन्हें भारतीय नागरिकता देगी. इस विधेयक में मुस्लिमों को शामिल नहीं किया गया है. सरकार का मानना है कि गैरकानूनी रूप से भारत में घुसे लोगों को पहचानना और पड़ोसी देशों खासकर पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक अत्याचारों का शिकार होकर भारत लौटे शरणार्थियों में अंतर को समझा जाना है.

पूर्वोत्तर राज्यों की पार्टियां कर रहीं विरोध

पूर्वोत्तर राज्यों में इस विधेयक का विरोध किया जा रहा है. खासकर कांग्रेस, टीएमसी, सीपीआई और अन्य दलों की चिंता है कि पिछले कुछ दशकों में बांग्लादेश से बड़ी संख्या में आए हिन्दुओं को नागरिकता मिलने पर डेमोग्राफी में बड़ा बदलाव आएगा. जबकि दूसरे देशों से आए मुस्लिम समाज के लोगों को नागरिकता न मिलने की स्थिति में पार्टियों का चुनावी गणित बिगड़ सकता है. लोकसभा में टीएमसी सांसद स्वागत रॉय ने गृहमंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि ये नए हैं सदन में. इनको जानकारी की कमी है. जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया. स्वागत रॉय ने कहा कि आइए मुझे मारिये. जबकि एआईएमआईएम के नेता असददुद्दीन ओवैसी ने विरोध करते हुए कहा कि कहीं ऐसा न हो कि अमित शाह की तुलना हिटलर से हो.

देश का विभाजन धर्म के आधार पर किया, इसलिए पड़ी जरूरत

गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में सबका जवाब दिया और कहा कि संवैधानिक अधिकार है कि किसी भी मुद्दे पर चर्चा हो. पहले संसद में चर्चा शुरू कीजिए. आपके एक एक सवाल का जवाब दूंगा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओ को प्रताड़ित न किया होता तो इसकी जरूरत न होती. उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि यदि इस देश का विभाजन धर्म के आधार पर कांग्रेस न करती यो शायद इस बिल की जरूरत न पड़ती, लेकिन पहले आपने धर्म के आधार पर देश का विभाजन किया इसलिए इसकी जरूरत पड़ी.

ये भी पढ़ें

संशोधन अधिनियम 2019: ...जब टीएमसी सांसद ने गृहमंत्री अमित शाह पर कुछ इस तरह कसा तंज

नागरिकता संशोधन : ओवैसी का ने बिल का किया विरोध , बताया संविधान के खिलाफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget