महाराष्ट्र: HC के आदेश के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सरकार का सुरक्षा देने का वादा

प्रदर्शन कर रहे रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना था कि वो ऐसे माहौल में काम नहीं कर सकते हैं जहां पर उनकी अपनी ही जान खतरे में पड़ जाए. गौरतलब है कि पिछले एक हफ्ते के दौरान धुले, नासिक और सायन सहित पांच अस्पतालों में डॉक्टर पर हमले हो चुके हैं. मरीज के रिश्तेदारों का आरोप है कि डॉक्टर ठीक से इलाज नहीं करते हैं.#FLASH Bombay HC orders doctors on strike to resume duties & give some time to Govt for providing them proper security pic.twitter.com/6clKcQzDfB
— ANI (@ANI_news) March 23, 2017
महाराष्ट्र में रेजीडेंट डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने पहले सुनवाई में कहा था कि मजदूरों की तरह डॉक्टरों का हड़ताल पर जाना डॉक्टरी पेशे पर कलंक है. कोर्ट ने ये भी कहा कि डॉक्टर अगर काम पर नहीं लौटते हैं तो उनकी सदस्यता रद्द कर दी जाए. महाराष्ट्र सरकार ने डॉक्टरों को चेतावनी भी दी थी.
रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से ओपीडी और जेनरल वार्ड बुरी तरह प्रभावित हैं. सुरक्षा की मांग को लेकर करीब 4000 से ज्यादा रेजिडेंट डॉक्टर सोमवार से ही हड़ताल पर हैं. एक हफ्ते में महाराष्ट्र के धुले, नासिक और सायन सहित पांच अस्पतालों में डॉक्टर पर हमले हो चुके हैं.
Source: IOCL
























