एक्सप्लोरर

यूपी विधान परिषद चुनाव: SP के समर्थन के एलान के बाद BSP के अंबेडकर ने भरा नामांकन

राज्य में विधान परिषद की 13 सीटों के लिए आगामी 26 अप्रैल को चुनाव होंगे. नतीजे भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे. एक प्रत्याशी को जिताने के लिए प्रथम वरीयता के 29 मतों की जरूरत होगी.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को समर्थन करने की घोषणा के बाद आज मायावती की पार्टी के बीआर अंबेडकर ने नामांकन पत्र दाखिल किया. विधानसभा के संयुक्त सचिव अशोक कुमार चौबे ने बताया कि बीएसपी महासचिव सतीश मिश्रा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ अंबेडकर ने नामांकन पत्र दाखिल किया. उन्होंने दो सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

चौबे ने बताया कि विधानपरिषद की 13 सीटों के लिए अभी तक केवल अंबेडकर ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया है. गौरतलब है कि एसपी ने आगामी विधान परिषद चुनाव में बीएसपी को एक सीट पर समर्थन देने का फैसला किया है. एसपी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने कल बताया था कि पार्टी विधान परिषद चुनाव में दो सीटों के बजाय एक ही सीट पर उम्मीदवार खड़ा करेगी और दूसरी सीट पर बीएसपी का समर्थन करेगी.

इस सवाल पर कि क्या एसपी गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों के उपचुनाव में जीत दिलाने वाला समर्थन मिलने की एवज में बीएसपी को एक सीट दे रही है, उन्होंने कहा कि हाल के राज्यसभा चुनाव में बीजेपी की ‘चालबाजी’ की वजह से एसपी की तमाम कोशिशों के बावजूद बीएसपी का प्रत्याशी नहीं जीत सका था. एसपी चाहती है कि विधानपरिषद में बीएसपी का एक सदस्य जरूर पहुंचे.

राज्य में विधान परिषद की 13 सीटों के लिए आगामी 26 अप्रैल को चुनाव होंगे. नतीजे भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे. एक प्रत्याशी को जिताने के लिए प्रथम वरीयता के 29 मतों की जरूरत होगी. प्रदेश की 100 सदस्यीय विधान परिषद में इस वक्त बीजेपी के मात्र 13 सदस्य हैं. वहीं, एसपी के 61, बीएसपी के नौ, कांग्रेस के दो, राष्ट्रीय लोकदल का एक और अन्य 12 सदस्य हैं. दो सीटें खाली हैं.

गौरतलब है कि विधान परिषद सदस्य और एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव और बीजेपी सरकार के मंत्रियों महेन्द्र सिंह और मोहसिन रजा समेत 13 सदस्यों का कार्यकाल आगामी पांच मई को समाप्त हो रहा है. जो 13 सीटें खाली होंगी, उनमें सात एसपी की, दो-दो बीजेपी और बीएसपी की और एक राष्ट्रीय लोकदल की है. इनमें एक सीट पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी की भी है, जो उनके एसपी से बीएसपी में जाने के बाद खाली हुई थी.

अखिलेश यादव के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, एसपी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, उमर अली खां, मधु गुप्ता, रामसकल गुर्जर और विजय यादव का कार्यकाल खत्म हो रहा है. इसके अलावा बीएसपी के विजय प्रताप और सुनील कुमार चित्तौड़ और आरएलडी के एकमात्र सदस्य चैधरी मुश्ताक का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है.

राज्य विधान परिषद के आगामी चुनाव के लिए नामांकन पत्र 16 अप्रैल तक दाखिल किए जा सकेंगे, जिनकी जांच 17 अप्रैल को की जाएगी. नामांकन पत्र 19 अप्रैल तक वापस लिए जा सकेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget