एक्सप्लोरर

Mukul Goel: योगी सरकार का बड़ा फैसला, DGP मुकुल गोयल को हटाया

DGP Mukul Goel Transferred: यूपी पुलिस के महानिदेशक (DGP) मुकुल गोयल को हटा दिया गया है.

UP DGP Mukul Goel Transferred: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए यूपी पुलिस के महानिदेशक (DGP) मुकुल गोयल को हटा दिया है. यूपी के नए डीजीपी की नियुक्ति तक एडीजी एलओ (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार कार्यवाहक डीजीपी होंगे. नए डीजीपी को लेकर तीन नामों की चर्चा चल रही है. DG इंटेलिजेंस डीएस चौहान और आरके विश्वकर्मा के साथ आनंद कुमार भी रेस में हैं. तीनों ही अफसर 1988 बैच के हैं.

शासन की ओर से की गई कार्रवाई के बाबत जो संदेश जारी किया गया, वह शायद ही पूर्व में किसी डीजीपी को हटाने के पहले किया गया हो. इसमें लिखा गया कि "डीजीपी मुकुल गोयल को शासकीय कार्यों की अवहेलना, विभागीय कार्यों में रुचि न लेने और अकर्मण्यता के चलते पद से हटा दिया गया है." इस प्रकार की शब्दावली इस्तेमाल किये जाने से सरकार की मुकुल गोयल से नाराजगी साफ जाहिर हो रही है. उत्तर प्रदेश पुलिस के सबसे महत्वपूर्ण पद से गोयल को हटाकर डीजी नागरिक सुरक्षा के पद पर भेजा गया है, जिसे बेहद महत्वहीन कहा जा सकता है. सरकार का यह फैसला चर्चा का विषय बना हुआ है.

22 फरवरी 1964 को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जन्मे मुकुल गोयल यूपी कैडर के सन 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. लगभग 35 साल की लंबी नौकरी में उन्होंने कई अहम पदों पर काम भी किया है और उन्हें उनके काम के लिए सम्मान भी मिला है. आईपीएस बनने से पहले गोयल ने आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल में बीटेक करने के साथ मैनेजमेंट में एमबीए की डिग्री हासिल की थी. 

आईपीएस बनने के बाद मुकुल गोयल की पहली तैनाती बतौर एडिशनल एसपी नैनीताल में हुई थी. प्रोबेशन पीरियड खत्म करने के बाद एसपी सिटी बरेली बनाए गए और बतौर कप्तान मुकुल गोयल का पहला जिला अल्मोड़ा रहा. अल्मोड़ा के बाद मुकुल गोयल लगातार कई जिलों में कप्तान रहे, जिसमें जालौन, मैनपुरी, आजमगढ़, हाथरस, गोरखपुर, वाराणसी, सहारनपुर, मेरठ शामिल रहें. वहीं ईओडब्ल्यू और विजिलेंस में भी उन्हें एसपी बनाया गया था.

महत्वपूर्ण तैनातियों के साथ ही मुकुल गोयल का गहरा नाता विवादों से भी रहा है. कुछ घटनाओं के चलते उनकी कार्यशैली पर भी सवाल उठे. इसी कड़ी में साल 2000 में मुकुल गोयल को एसएसपी के पद से सस्पेंड कर दिया गया था, जब पूर्व बीजेपी विधायक निर्भय पाल शर्मा की हत्या हो गई थी. 

यही नहीं साल 2006 के कथित पुलिस भर्ती घोटाले में कुल 25 IPS अधिकारियों का नाम सामने आए थे, जिसमें मुकुल गोयल का नाम भी शामिल था. पुलिस भर्ती घोटाले में नाम आने पर गोयल निलम्बित भी हुए थे. इसके अतिरिक्त मुज़फ़्फ़रनगर दंगा भी इनके कार्यकाल में हुआ तब मुकुल एडीजी कानून व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण पद पर तैनात थे.

वहीं पुलिस की कार्यशैली को करीब से देखने वालों के मुताबिक साल 2017 के चुनाव में क़ानून व्यवस्था बड़ा मुद्दा था. योगी सरकार आने के बाद एनकाउंटर पॉलिसी पर जोरशोर से काम हुआ, जिसके चलते पांच साल में करीब 156 अपराधी मारे गए. वहीं सीएम योगी की पसंद में हमेशा तेजतर्रार और ईमानदार अफसर ही आते रहे हैं. इधर जून-2021 में मुकुल गोयल का चयन बतौर डीजीपी हुआ तो यह माना गया कि वो सरकार की पसंद नहीं हैं. 

मुकुल गोयल के लिए कहा जाता रहा कि डीजीपी के तौर पर उन्होंने कभी अपनी क्षमताओं को पूरी तरह इस्तेमाल नहीं किया. बड़ी घटनाओं के वर्कआउट होने में रुचि न लेने के अलावा मीडिया से बहुत संवाद न होना भी उनका नकारात्मक पक्ष साबित हुआ. यही नहीं जिले के पुलिस अफसरों से बेहतर संवाद करने में भी उनकी बहुत रुचि देखने में नहीं आयी. खबर यह भी है कि उनसे मिलने आने वालों की आम शोहरत अच्छी न होना और एक राजनीतिक दल विशेष से लगाव की खबरें भी मुख्यमंत्री के दफ्तर तक पहुंच रही थीं. 

इन्हीं सब वजहों के चलते मुख्यमंत्री योगी ने भी मुकुल गोयल को चेतावनी दी थी. मगर आखिरकार बुधवार की रात सरकार ने डीजीपी को बदलकर न सुधरने वाले अफसरों को कड़ा संदेश दिया है. खबर यह भी है कि जल्द ही पुलिस मुख्यालय में गोयल के कुछ करीबियों पर भी गाज गिर सकती है. 

Bandipora Encounter: जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget