एक्सप्लोरर

Dharam Singh Saini Resigns: अब धर्म सिंह सैनी ने दिया योगी कैबिनेट से इस्तीफा, मुलाकात के बाद अखिलेश यादव बोले- 'मेला होबे'

Dharam Singh Saini Resigns: योगी कैबिनेट से तीन दिनों में तीन मंत्रियों के इस्तीफे हुए हैं. आज धर्म सिंह सैनी ने इस्ताफा देने के बाद अखिलेश यादव से मुलाकात की.

UP Election 2022: विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. आज धर्म सिंह सैनी ने योगी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की. इससे पहले बुधवार को दारा सिंह चौहान और मंगलवार को स्वामी प्रसाद मौर्य ने कैबिनेट से इस्तीफे दिए थे. दोनों नेताओं के इस्तीफे के ठीक बाद अखिलेश यादव ने उनसे मुलाकात की तस्वीरें साझा की. 

अखिलेश यादव ने #मेला_होबे के साथ ट्वीट किया. उन्होंने कहा, ''सामाजिक न्याय के एक और योद्धा डॉ. धर्म सिंह सैनी जी के आने से, सबका मेल-मिलाप-मिलन करानेवाली हमारी ‘सकारात्मक और प्रगतिशील राजनीति’ को और भी उत्साह व बल मिला है. सपा में उनका ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!  बाइस में समावेशी-सौहार्द की जीत निश्चित है.''

वहीं धर्म सिंह सैनी ने राज्यपाल को भेजी चिट्ठी में कहा, ''माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मंत्रिमंडल में आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में रहकर पूर्ण मनोयोग के साथ उत्तरदायित्वों का निर्वहन किया, किन्तु जिन अपेक्षाओं के साथ दलितों, पिछड़ों, किसानों, शिक्षित बेरोजगारों, छोटे एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों ने मिलकर भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से बीजेपी सरकार बनाने का काम किया, उनकी एवं उनके जनप्रतिनिधियों के प्रति लगातार हो रही उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देता हूं.''

स्वामी प्रसाद मौर्य और अन्य मंत्रियों के करीबी विधायकों ने भी बीजेपी से इस्तीफा दिया है. कुल 14 नेता हैं जिन्होंने अब तक इस्तीफा दिया है. ये इस्तीफे ऐसे समय में हो रहे हैं जब दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हो रही है. इस बैठक में उम्मीदवारों के नामों की चर्चा की जा रही है.

अब तक 14 नेताओं ने दिया है इस्तीफा
1.स्वामी प्रसाद मौर्य
2.भगवती सागर
3.रोशनलाल वर्मा
4.विनय शाक्य-
5.अवतार सिंह भाड़ाना
6.दारा सिंह चौहान
7.बृजेश प्रजापति
8.मुकेश वर्मा
9.राकेश राठौर
10.जय चौबे
11.माधुरी वर्मा
12.आर के  शर्मा
13. बाला अवस्थी
14 धर्म सिंह सैनी

UP Election 2022: इस्तीफे के बाद विधायक मुकेश वर्मा का बड़ा दावा, बोले- 100 MLA संपर्क में, BJP को रोज लगेगा इंजेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
सार्वजनिक जगहों के इस्तेमाल से रोकने के लिए बिल लाएगी डीके शिवकुमार सरकार, RSS निशाने पर?
सार्वजनिक जगहों के इस्तेमाल से रोकने के लिए बिल लाएगी डीके शिवकुमार सरकार, RSS निशाने पर?
Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget