एक्सप्लोरर

Hapur Factory Blast: हापुड़ की फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद अब जागा प्रशासन, फैक्ट्रियों के निरीक्षण में जुटी डीएम, सुरक्षा मानकों की जांच

Hapur DM on Factory Blast: हापुड़ की डीएम मेधा रूपम ने कहा कि अगर कोई ऐसी फैक्ट्री है जहां नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Hapur Chemical Factory Blast: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक फैक्ट्री (Hapur Factory) में ब्लास्ट की घटना के बाद अब प्रशासन की टीम जागी है. हापुड़ की फैक्ट्री में कल हुए ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत हो गई थी. डीएम मेधा रूपम (DM Medha Roopam) हापुड़ के औद्योगिक इलाके (Hapur Industrial Area) की दूसरी फैक्ट्रियों का निरीक्षण कर रहीं हैं. फैक्ट्रियों में सुरक्षा मानकों को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है. डीएम के साथ इलाके के चीफ फायर ऑफिसर, श्रम विभाग के अधिकारी भी मौजूद हैं.

हापुड़ डीएम (Hapur DM) मेधा रूपम ने कहा कि हमने फैक्ट्रियों की जांच पड़ताल के लिए टीम गठित की है. यहां पर 2000 से ज्यादा इंडस्ट्री हैं. गठित की गई टीम हर फैक्ट्री में जाएगी और जरूरी कागजातों की जांच करेगी. इस बात की भी जांच की जाएगी कि जिसे फैक्ट्री का लाइसेंस दिया गया है वही शख्स कंपनी चला रहा है या नहीं? हर कारखाने में कि जरूरी कागजात है कि नहीं. 

हापुड़ में ब्लास्ट के बाद फैक्ट्रियों का निरीक्षण

हापुड़ की डीएम मेधा रूपम ने कहा कि अगर कोई ऐसी फैक्ट्री है जो नियमों का पालन नहीं कर रही है तो हम उसके खिलाफ एक्शन लेंगे. कल जिस फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ था, क्या वहां लाइसेंस दूसरे उत्पाद बनाने का दिया गया था? इस सवाल पर डीएम ने कहा कि फोरेंसिक टीम जांच कर रही है. ये जरूर है कि इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बनाने की इजाजत दी गई थी. लेकिन जो चीजें वहां से मिली हैं उसकी जांच जारी है. जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती है तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता है.

फैक्ट्री में ब्लास्ट की जांच जारी

हापुड़ में फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट को लेकर मजिस्ट्रियल जांच भी हो रही है. कारखाने को इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने का लाइसेंस दिया गया था. और अब, यह जांच का विषय है कि वास्तव में यहां क्या चल रहा था. गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की टीम लगी है. जिसके नाम पर फैक्ट्री दी गई उसकी तलाश जारी है और जैसा कि स्थानीय लोगों ने बताया कि जो शख्स फैक्ट्री चला रहा था उसको भी तलाशा जा रहा है.

13 लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हापुड़ जिले में एक केमिकल फैक्ट्री (Hapur Chemical Factory) में आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई थी. धमाका इतना जोरदार था कि आसपास स्थित कुछ फैक्ट्रियों की छतें क्षतिग्रस्त हो गईं थी. यह दुर्घटना नई दिल्ली से करीब 60 किलोमीटर दूर धौलाना में एक औद्योगिक कारखाने में बॉयलर फटने के बाद हुई. दमकल की गाड़ियों को फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने में तीन घंटे का वक्त लगा.

ये भी पढ़ें:

AAP Protest: कश्मीर में टारगेट किलिंग पर AAP का जंतर मंतर पर प्रदर्शन, सिसोदिया बोले- गूंगी-बहरी हो गई सरकार, घटिया राजनीति कर रही BJP

J&K News: कश्मीरी पंडित कर्मचारियों की ट्रांसफर लिस्ट सोशल मीडिया पर लीक, गुस्साए शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget