एक्सप्लोरर

AAP Protest: कश्मीर में टारगेट किलिंग पर AAP का जंतर मंतर पर प्रदर्शन, सिसोदिया बोले- गूंगी-बहरी हो गई सरकार, घटिया राजनीति कर रही BJP

AAP on Kashmir Target Killings: मनीष सिसोदिया ने कहा- इस गूंगी-बहरी सरकार को संदेश दें कि अगर कश्मीर के हालात को नहीं संभाला तो आप खुद को और कुर्सियों को नहीं संभाल पाओगे.

कश्मीर (Kashmir) घाटी में पिछले कई दिनों से जारी टारगेट किलिंग (Target Killings) को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज दिल्ली के जंतर मंतर पर जोरदार प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) और आप के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने भी हिस्सा लिया. इस दौरान डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने जमकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोला. मनीष सिसोदिया ने कहा कि कश्मीरी पंडितों के मुद्दे पर अब बीजेपी सरकार गूंगी और बहरी हो गई है. बीजेपी इस मामले पर राजनीति के अलावा और कुछ नहीं कर रही.

हालात नहीं संभाले तो कुर्सियां भी नहीं संभाल पाओगे- सिसोदिया

आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, ''कश्मीरी अपने घरों पर ताला लगाकर जम्मू के कैंप, पंजाब और दिल्ली आ रहे हैं. आज जरूरत है कि हम अपने कश्मीरी पंडित भाई-बहनों को कहें कि आप पर हो रहे अत्याचार की टीस हम समझ रहे हैं और हम आपके साथ हैं.'' उन्होंने कहा, ''साथ ही इस गूंगी-बहरी सरकार को संदेश दें कि अगर कश्मीर के हालात को नहीं संभाला तो आप खुद को और कुर्सियों को नहीं संभाल पाओगे.''

बीजेपी ने अपने ही देश में कश्मीरी पंडितों को बेगाना कर दिया- संजय सिंह

वहीं, संजय सिंह ने भी केंद्र पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, '' कश्मीर पंडितों पर अपने ही देश में जुर्म हो रहा है. अत्याचार हो रहा है. नए कश्मीर का तो पता नहीं, लेकिन अब 90 वाला कश्मीर बन गया है. अपने देश में ही कश्मीरी पंडितों को बेगाना कर दिया गया है. अपनी सुरक्षा के लिए जब वो आवाज़ उठाते हैं तो उन्हें लाठियों से मारा जाता है. उन्हें अपनी कालोनी में ही जेल की तरह बंद कर दिया गया है.'' उन्होंने आगे कहा, ''बीजेपी को शर्म नहीं आती. 45 सालों में बेरोजगारी का स्तर सबसे ऊपर चला गया है. हंगर इंडेक्स में भारत 103 पर है, फिर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शर्म नहीं आती.''

यह भी पढ़ें-

Kashmir Target Killing: टारगेट किलिंग पर AAP का प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल बोले - कश्मीर में हो रहा नरसंहार, देश मांग रहा है जवाब

Himanta Biswa Sarma: भ्रष्टाचार के आरोपों पर असम CM का फूटा गुस्सा, सिसोदिया पर मानहानि का मुकदमे करने की दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूपा गांगुली, अशोक डिंडा, तपस रॉय... बंगाल में आज शुभेंदु कैबिनेट का विस्तार, सामने आई मंत्रियों की संभावित लिस्ट
पश्चिम बंगाल में आज शुभेंदु कैबिनेट का विस्तार, सामने आई मंत्रियों की संभावित लिस्ट
बंगाल में कैबिनेट का विस्तार, शुभेंदु सरकार में शामिल होंगे 35 नए मंत्री, 11 बजे शपथग्रहण
बंगाल में कैबिनेट का विस्तार, शुभेंदु सरकार में शामिल होंगे 35 नए मंत्री, 11 बजे शपथग्रहण
अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़के कपिल सिब्बल, बोले- बेहद शर्मनाक है कि सत्ताधारी पार्टी...
अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़के कपिल सिब्बल, बोले- बेहद शर्मनाक है कि सत्ताधारी पार्टी...
'CBSE में बैठे हैं जेबकतरे', कॉपी री-चेकिंग में फीस वसूली पर बोले राहुल गांधी, कहा- कमाई कर रही सरकार
'CBSE में बैठे हैं जेबकतरे', कॉपी री-चेकिंग में फीस वसूली पर बोले राहुल गांधी, कहा- कमाई कर रही सरकार

वीडियोज

'हस्तिनापुर के वीर' में धृतराष्ट्र नहीं होंगे लाचार, Sandeep Mohan का बड़ा खुलासा
Iran US War | Strait of Hormuz | Janhit: होर्मुज में ईरान ने खींची 'रेड लाइन'! | Trump | IRGC
Ghaziabad Asad Encounter | UP Police: असद ढेर, पर क्यों भड़का है विपक्ष? | Bakrid
Ghaziabad Asad Encounter | Janhit: जुर्म देखा या धर्म? | Bakrid | UP News
Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में 'योगी मॉडल' का प्रहार! | Encroachment

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान नहीं ये देश करा रहा अमेरिका और ईरान के बीच डील, राष्ट्रपति ने कर दिया दावा, शहबाज-मुनीर की खुली पोल!
पाकिस्तान नहीं ये देश करा रहा अमेरिका और ईरान के बीच डील, राष्ट्रपति ने कर दिया दावा, शहबाज-मुनीर की खुली पोल!
'जिसका दिल पाकिस्तान के लिए धड़कता हो..', जियाउर्रहमान बर्क पर प्रमोद कृष्णम का तीखा हमला
'जिसका दिल पाकिस्तान के लिए धड़कता हो..', जियाउर्रहमान बर्क पर प्रमोद कृष्णम का तीखा हमला
कॉकरोच जनता पार्टी पर अब आया उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात
कॉकरोच जनता पार्टी पर अब आया उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात
GT की बस में आग का वीडियो आया सामने, सड़क पर 1 घंटे तक रहे खिलाड़ी; फैंस का लगा जमावड़ा
GT की बस में आग का वीडियो आया सामने, सड़क पर 1 घंटे तक रहे खिलाड़ी; फैंस का लगा जमावड़ा
Chand Mera Dil BO Day 10 Worldwide: ‘चांद मेरा दिल' की कमाई में दूसरे संडे आई तेजी, दुनियाभर में 32 करोड़ के पार हुई अनन्या पांडे की फिल्म
‘चांद मेरा दिल' की कमाई में दूसरे संडे आई तेजी, दुनियाभर में 32 करोड़ के पार हुई अनन्या पांडे की फिल्म
Share Market Today: शेयर बाजार में 440 अंकों की तेजी, 75200 के पार पहुंचा सेंसेक्‍स, निफ्टी भी 100 अंक उछला
Share Market Today: शेयर बाजार में 440 अंकों की तेजी, 75200 के पार पहुंचा सेंसेक्‍स, निफ्टी भी 100 अंक उछला
Space Technology: अंतरिक्ष में सैटेलाइट्स को कहां से मिलती है बिजली, जानें कैसे किया जाता है इनका मेंटेनेंस?
अंतरिक्ष में सैटेलाइट्स को कहां से मिलती है बिजली, जानें कैसे किया जाता है इनका मेंटेनेंस?
क्या 5G की वजह से जल्दी डिस्चार्ज हो रहा है फोन? मिनटों में दूर करें यह समस्या
क्या 5G की वजह से जल्दी डिस्चार्ज हो रहा है फोन? मिनटों में दूर करें यह समस्या
Embed widget