एक्सप्लोरर

J&K News: कश्मीरी पंडित कर्मचारियों की ट्रांसफर लिस्ट सोशल मीडिया पर लीक, गुस्साए शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

सूची के अनुसार प्रधानमंत्री पुनर्वास पैकेज के तहत रोजगार पाने वाले 177 कश्मीरी पंडित शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है. स्थानांतरण की सूची व्हाट्सऐप और अन्य सोशल मीडिया मंचों पर साझा की जा रही है.

कश्मीर (Kashmir) में लगातार हो रही टारगेटे किलिंग (Target Killings) के बीच सरकार की ओर से श्रीनगर (Srinagar) में सुरक्षित माने जाने वाली जगहों और कश्मीर में जिला मुख्यालयों पर ट्रांसफर किए गए 177 शिक्षकों के नाम मैसेजिंग ऐप और सोशल मीडिया पर लीक हो गए हैं. इसके बाद कश्मीरी पंडित (Kashmiri Pandits) शिक्षकों ने गुस्से में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तवी पुल को जाम कर दिया. गुस्साए कर्मचारियों ने कहा कि हमरा ट्रांसफर कश्मीर के बाहर करने की बजाय सरकार ने सूची को सार्वजनिक करके आतंकियों को न्योता दिया है.

सरकार के खिलाफ खुलकर उतरे हिंदू कर्मचारी

पिछले करीब 4 दिनों से अपनी ट्रांसफर की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कश्मीर से लौटे हिंदू सरकारी कर्मचारी अब सरकार के खिलाफ खुलकर उतर आए हैं और अपनी ट्रांसफर की मांग को लेकर अड़े हुए हैं. भड़के कर्मचारियों ने शनिवार को जम्मू में तवी पुल जाम किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सरकार ने साफ कर दिया है कि घाटी से किसी भी सरकारी कर्मचारी का ट्रांसफर जम्मू में नहीं होगा. सरकारी कर्मचारियों की मांग है कि वह पिछले 15 सालों से कश्मीर घाटी में बिना किसी सुरक्षा के काम कर रहे हैं, लेकिन अब जो हालात कश्मीर घाटी में बने हैं, उसमें वह अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे.

बीजेपी ने ट्रांसफर सूची लीक होने पर जताई आपत्ति

वहीं, बीजेपी ने कश्मीरी पंडित कर्मचारियों की स्थानांतरण सूची सार्वजनिक होने पर शनिवार को कड़ी आपत्ति जताई और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए इसे सुरक्षा में सेंध करार दिया. सूची के अनुसार प्रधानमंत्री पुनर्वास पैकेज के तहत रोजगार पाने वाले 177 कश्मीरी पंडित शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है. स्थानांतरण की सूची व्हाट्सऐप और अन्य सोशल मीडिया मंचों पर साझा की जा रही है.

बीजेपी प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने एक बयान में कहा, 'स्थानांतरण सूची को सोशल मीडिया मंचों पर सार्वजनिक किया जाना सुरक्षा में बड़ी सेंध है, क्योंकि अब आतंकवादियों को यह स्पष्ट अंदाजा हो जाएगा कि उन्हें कहां पदस्थ किया गया है.' उन्होंने सूची लीक होने के मामले में सरकार से कड़ी कार्रवाई करने और उन लोगों का पता लगाने का अनुरोध किया, जिन्होंने ऐसे समय में सूची सार्वजनिक की है जब कश्मीर घाटी में चुनिंदा तरीके से हत्याएं की जा रही हैं.

यह भी पढ़ें-

Punjab में सुरक्षा हटाने पर विवाद के बीच आज स्वर्ण मंदिर जाएंगे सीएम मान, अकाल तख्त के जत्थेदार हरप्रीत सिंह से कर सकते हैं मुलाकात

Rajya Sabha Elections: राजस्थान में BSP ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलें, तो हरियाणा में बिश्नोई ने बिगाड़ा पार्टी का गणित, कर्नाटक में भी मामला दिलचस्प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget