एक्सप्लोरर

UP Rain: भारी बारिश और बाढ़ से निपटने के लिए यूपी सरकार ने उठाए एहतियाती कदम, जानें कैसी है तैयारी

Uttar Pradesh Government: उत्तर प्रदेश सरकार ने भारी बारिश के बाद बाढ़ और जल भराव की समस्या से निपटने के लिए जरूरी एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं.

Uttar Pradesh: देशभर के ज्यादातर राज्यों में बीते दिनों हुई भारी बारिश (Heavy Rain) के बाद उफान पर आए नदी-नालों के कारण कई लोगों की मौत हो गई. वहीं कई राज्यों में बाढ़ (Flood) के कारण लाखों की तादाद में लोगों को अपना घर छोड़ सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा. फिलहाल इन सभी समस्याओं को देखते हुए भारी बारिश से निपटने के लिए यूपी सरकार (UP Government) ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं.

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के बाद आने वाली बाढ़ और पैदा होने वाली अन्य समस्याओं से निपटने के लिए राज्य सरकार ने एहतियाती कदम उठाए हैं. राजस्व विभाग के प्रधान सचिव सुधीर गर्ग ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के किसी भी परिस्थिति में 'जीवन और आजीविका' को बचाने के संकल्प को पूरा करने की कोशिश की जा रही है.

उत्तर प्रदेश हर परिस्थिति में तैयार

सुधीर गर्ग का कहना है कि "अभी तक सिर्फ पड़ोसी राज्यों में अत्यधिक बारिश और बाढ़ के हालात पैदा हुए हैं, वहीं उत्तर प्रदेश ने किसी भी तरह की स्थिति का सामना करने के लिए खुद को तैयार कर लिया है. चाहे सूखा हो या बाढ़ हम हर तरह की स्थिति से निपटने में सक्षम बन रहे हैं. अभी तक राज्य में हुई बारिश के कारण जलभराव या बाढ़ का कोई मामला सामने नहीं आया है."

लोगों के साथ मवेशियों के लिए भी भोजन की व्यवस्था

गर्ग के अनुसार भारी बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति में लोगों के साथ ही उनके मवेशियों के भोजन की व्यवस्था के लिए सरकार ने तैयारी कर ली है. इसके अलावा उनके लिए सुरक्षित जगहों पर कैंप भी लगाने की तैयारी है रही है. बाढ़ के दौरान सरकार महिलाओं के लिए एक 'डिग्निटी किट' उपलब्ध कराएगी, जिसमें सैनिटरी नैपकिन, कंघी समेत उनकी सुविधा का सामान रहेगा.

नालों की पहचान करने के लिए होगा ड्रोन का इस्तेमाल

राजस्व विभाग के प्रधान सचिव सुधीर गर्ग (Sudhir Garg) के मुताबिक बाढ़ (Flood) के दौरान किसी के हताहत होने की स्थिति में राज्य सरकार पर्याप्त मुआवजा भी देगी. वहीं मानसून के दौरान हुई भारी बारिश (Heavy Rain) के कारण नालों को बंद होने से रोकने के लिए उनकी पहचान करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है.

इसे भी पढ़ें-
Population Control Bill: जनसंख्या नियंत्रण पर बिल लाने की तैयारी में रवि किशन, ट्विटर पर लोगों ने 4 बच्चों की दिलाई याद

Ravindra Jadeja Injury: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, पहले दो वनडे से बाहर हुए रवींद्र जडेजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फोन मत करो...', घर वालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके, पिता ने बताया कारण
'बार-बार फोन मत करो...', पिता से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके?
पहले किया सपोर्ट अब कसा तंज, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा- 'ये Gen-Z वाले...'
पहले किया सपोर्ट अब कसा तंज, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा- 'ये Gen-Z वाले...'
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... अड़ गई BJP सांसद की बेटी, पोस्ट ने मचाया बवाल, अब गायब हुआ इंस्टा अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... अड़ गई BJP सांसद की बेटी, पोस्ट ने मचाया बवाल, अब गायब हुआ इंस्टा अकाउंट
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले किया सपोर्ट अब कसा तंज, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा- 'ये Gen-Z वाले...'
पहले किया सपोर्ट अब कसा तंज, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा- 'ये Gen-Z वाले...'
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
कितनी खतरनाक है यूक्रेन की फ्लेमिंगो मिसाइल, जानें इसकी मारक क्षमता?
कितनी खतरनाक है यूक्रेन की फ्लेमिंगो मिसाइल, जानें इसकी मारक क्षमता?
Embed widget