एक्सप्लोरर

Population Control Bill: जनसंख्या नियंत्रण पर बिल लाने की तैयारी में रवि किशन, ट्विटर पर लोगों ने 4 बच्चों की दिलाई याद

BJP MP Ravi Kishan: संसद के मॉनसून सत्र में जनसंख्या नियंत्रण बिल पेश करने को लेकर बीजेपी सांसद रवि किशन का एक बयान सामने आया है जिसको लेकर लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया.

Monsoon Session: बीजेपी सांसद (BJP MP) रवि किशन (Ravi Kishan) जनसंख्या नियंत्रण कानून (Population Control Bill) को लेकर सोशल मीडिया (Social Media) पर ट्रोल हो गए हैं. दरअसल अभी संसद (Parliament) का मॉनसून सत्र (Monsoon Session) चल रहा है. इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वो जनसंख्या नियंत्रण पर प्राइवेट मेंबर्स बिल पेश करेंगे. उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर ये बिल बेहद जरूरी है. रवि किशन का इतना कहना था कि उनका ट्विटर (Twitter) ट्रोल कर दिया.

उन्होंने कहा कि हम विश्व गुरु तभी बन सकते हैं जब जनसंख्या नियंत्रण पर कानून आए. जनसंख्या को नियंत्रण करना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से जनसंख्या बढ़ रही है वो विस्फोट की तरफ अग्रसर हो रही है. उन्होंने विपक्ष से अनुरोध करते हुए कहा कि विपक्ष एक बार बिल पेश करके इस पर चर्चा करे कि आखिर ये बिल लाना क्यों जरूरी है. रवि किशन का ये बयान आने के बाद उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा.

4 बच्चों के बाप कर रहे जनसंख्या नियंत्रण की बात

जैसा कि पता है कि रवि किशन तीन बेटियों और एक बेटे के बाप हैं. इसी कारण से बीजेपी सांसद रवि किशन को सोशल मीडिया पर ये कहकर ट्रोल किया जाने लगा कि 4 बच्चों के बाप कर रहे जनसंख्या नियंत्रण की बात. एक यूजर ने लिखा कि आप 4 बच्चों के बाप हैं फिर भी जनसंख्या नियंत्रण कांनून पर व्याख्यान कर रहे हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा कि अगर इसे पास कर दिया गया तो रवि किशन को 4 बच्चों में से 2 बच्चे चुनने पड़ेंगे.

जनसंख्या नियंत्रण कानून पर सरकार नहीं कर रही विचार

मंगलवार को केंद्र सरकार ने राज्यसभा (Rajyasabha) में स्पष्ट तौर पर कहा कि सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून (Population Control Bill) लाने पर कोई विचार नहीं कर रही है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार (Bhrati Pravin Pawar) ने राज्यसभा (Rajya Sabha) में एक सवाल के लिखित जवाब में केंद्र सरकार के इस रुख के बारे में यह जानकारी दी. पवार ने कहा कि सरकार राष्ट्रीय परिवार नियोजन कार्यक्रम (National Family Planning Program) को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है, जो राष्ट्रीय जनसंख्या नीति (2000) और राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति (2017) के सिद्धांतों द्वारा निर्देशित है, ताकि 2045 तक जनसंख्या स्थिरीकरण के लक्ष्य के साथ परिवार नियोजन की अपूर्ण रह गयी आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके.

ये भी पढ़ें: Population Control Law: क्या जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून लाने पर हो रहा है विचार? जानें सरकार ने संसद में क्या कहा

ये भी पढ़ें: Asaduddin Owaisi: टू चाइल्ड पॉलिसी पर क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी? चीन का भी किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Yamuna Water Project: 32 साल का इंतजार खत्म! यमुना का पानी पहुंचेगा राजस्थान, शेखावाटी समेत जल संकट वाले इलाकों को बड़ी राहत
32 साल का इंतजार खत्म! यमुना का पानी पहुंचेगा राजस्थान, शेखावाटी समेत जल संकट वाले इलाकों को बड़ी राहत
Digital Health India: डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत! eSushrut@Clinic से आसान होगा मरीजों का पूरा रिकॉर्ड, जानें पूरा सिस्टम
डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत! eSushrut@Clinic से आसान होगा मरीजों का पूरा रिकॉर्ड, जानें पूरा सिस्टम
योगी सरकार का एक तीर और निशाने पर 9 टारगेट! गोमती रिवर पर 104 करोड़ खर्च की इनसाइड स्टोरी
योगी सरकार का एक तीर और निशाने पर 9 टारगेट! गोमती रिवर पर 104 करोड़ खर्च की इनसाइड स्टोरी
बंगाल के मिड-डे-मील में अंडा देने पर बवाल, जानें क्यों ओडिशा मॉडल पर स्कूल शिक्षा विभाग की नजर
बंगाल के मिड-डे-मील में अंडा देने पर बवाल, जानें क्यों ओडिशा मॉडल पर स्कूल शिक्षा विभाग की नजर

वीडियोज

Weather Alert: दिल्ली बना 50°C का तंदूर! IMD की खतरनाक वार्निंग ABPLIVE
bBollywood News: 'वाराणसी' को लेकर चर्चाएं तेज, एक बार फिर भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर ले जाने की तैयारी! (29.06.26)
YRKKH:😱Armaan को अचानक हुई भूलने की बीमारी! शादी की खुशियों में पड़ा भंग #sbs
19 साल बाद Emraan Hashmi की धमाकेदार वापसी! Awarapan 2 Teaser ने बढ़ाई फैंस का एक्साइटमेंट
Ketan Murder Case: Google Search से परिवार के खुलासों तक, इनसाइड स्टोरी कर देगी हैरान ! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के मिड-डे-मील में अंडा देने पर बवाल, जानें क्यों ओडिशा मॉडल पर स्कूल शिक्षा विभाग की नजर
बंगाल के मिड-डे-मील में अंडा देने पर बवाल, जानें क्यों ओडिशा मॉडल पर स्कूल शिक्षा विभाग की नजर
Mumbai News: विधान भवन, मेट्रो और स्टॉक एक्सचेंज को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में हुआ ये खुलासा
मुंबई: विधान भवन, मेट्रो और स्टॉक एक्सचेंज को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में हुआ ये खुलासा
PM मोदी ने ईद अल- अदहा पर ईरानी सुप्रीम लीडर को दी मुबारकबाद, अयातुल्ला मुज्तबा खामेनेई ने जताया आभार, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने ईद पर ईरानी सुप्रीम लीडर को दी बधाई, अयातुल्ला मुज्तबा खामेनेई ने जताया आभार, जानें क्या कहा?
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान; भारत को मिली जगह 
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान
Awarapan 2 vs Batwara 1947: 15 अगस्त पर महा-क्लैश, इमरान हाशमी और सनी देओल की होगी जोरदार टक्कर
15 अगस्त पर महा-क्लैश, इमरान हाशमी और सनी देओल की होगी जोरदार टक्कर
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
पश्चिम बंगाल में OBC आरक्षण पर बड़ा बदलाव, विधानसभा से पास हुए दो अहम बिल
पश्चिम बंगाल में OBC आरक्षण पर बड़ा बदलाव, विधानसभा से पास हुए दो अहम बिल
Explained: यूरोप में गर्मी के बीच 'साइलेंट किलर' का अटैक क्या? 1,300 से ज्यादा मौतें, AC के लिए मारामारी
यूरोप में गर्मी के बीच 'साइलेंट किलर' का अटैक क्या? 1,300 से ज्यादा मौतें, AC के लिए मारामारी
Embed widget