एक्सप्लोरर

UP Election Result 2022: यूपी में फिर योगी राज, बीजेपी ने रचा इतिहास, ये हैं जीत के 5 बड़े कारण

UP Election Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और बीजेपी ने प्रदेश की राजनीति के पुराने सभी समीकरण ध्वस्त करते हुए इतिहास रच दिया है. शानदार जीत के साथ योगी आदित्यनाथ की अगुआई में बीजेपी दोबारा सूबे में सरकार बनाने जा रही है.

UP Assembly Election Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और बीजेपी ने प्रदेश की राजनीति के पुराने सभी समीकरण ध्वस्त करते हुए इतिहास रच दिया है. प्रचंड जीत के साथ योगी आदित्यनाथ की अगुआई में बीजेपी दोबारा सूबे में सरकार बनाने जा रही है. बीजेपी अब तक 269 सीटों पर आगे है. समाजवादी पार्टी गठबंधन 129 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. बाकी 1 सीट पर बसपा, दो सीट पर कांग्रेस और 2 सीट पर अन्य बढ़त बनाए हुए हैं. योगी आदित्यनाथ ऐसे पहले नेता होंगे, जो लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे. आइए आपको बताते हैं बीजेपी की जीत के पांच बड़े कारण.

सोशल बेस: वरिष्ठ पत्रकार पंकज झा के मुताबिक बीजेपी ने अपना एक सोशल बेस तैयार कर लिया है, जिसकी मदद से वह 2014 के बाद से लगातार उत्तर प्रदेश में जीत हासिल कर रही है. ब्राह्मण बनियों की पार्टी कहे जाने वाली बीजेपी के पास नॉन यादव पिछड़ों का वोट है और गैर जाटव दलितों का वोट है, जिसका उसे इस चुनाव में भरपूर फायदा मिला.  

साइलेंट वोटर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. पोलिंग बूथ पर महिलाओं की अच्छी-खासी तादाद दिखी. अगर छठे और सातवें चरण की बात की जाए तो महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में 8-12 फीसदी मतदान किया है. पहले ये ट्रेंड बंगाल या बिहार में देखा जाता था. लेकिन इस बार महिलाओं ने बीजेपी के लिए दिल खोलकर वोट दिया वो भी परिवार की राय से हटकर.

लाभार्थी: मोदी और योगी सरकार की योजनाएं भी बीजेपी की जीत के बड़े कारण में से एक हैं. आयुष्मान भारत, फ्री राशन, किसान सम्मान निधि योजना, शौचालय, आवास, उज्ज्वला जैसी योजनाओं का बड़ा फायदा महिलाओं को हुआ, जो इस चुनाव में वोट में तब्दील होता नजर आया. 

कमजोर विपक्ष: इस चुनाव में असली जमीनी लड़ाई समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच देखने को मिली. प्रियंका गांधी ने कांग्रेस संगठन में जान फूंकने की कोशिश जरूर की लेकिन वह वोटों में तब्दील नहीं हो पाई. लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा भी कांग्रेस पार्टी के काम नहीं आया. वहीं बसपा जमीनी स्तर पर नजर नहीं आई. मायावती 2022 के चुनाव में बहुत कम एक्टिव रहीं, जिसका फायदा बीजेपी को मिला.

लॉ एंड ऑर्डर: लोगों में एक धारणा यह भी रही कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के राज में लॉ एंड ऑर्डर बेहतर हुआ है खासकर ऑर्गनाइज्ड क्राइम पर लगाम लगी है. इस कारण से लोग सुरक्षित महसूस करते हैं. 

UP Assembly Election Result 2022: कैसे यूपी चुनाव में बीजेपी का M+Y फैक्टर पड़ा अखिलेश यादव के M+Y फॉर्मूले पर भारी

Goa Election Result 2022: बीजेपी कैडर ने मेरे लिए नहीं, विपक्षी उम्मीदवार के लिए काम किया, पणजी से भाजपा उम्मीदवार का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget