एक्सप्लोरर

Congress Slams Owaisi: 'म्यूजियम में कांग्रेस नहीं मुन्ना...' यूपी कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर पलटवार

Asaduddin Owaisi: यूपी कांग्रेस ने असदुद्दीन ओवैसी के म्यूजियम वाले कथित बयान पर पलटवार किया है. ओवैसी ने कथित तौर पर कहा था कि कांग्रेस सिर्फ म्यूजियम में दिखाई देगी.

UP Congress Slams Asaduddin Owaisi on Museum Remark: उत्तर प्रदेश कांग्रेस (UP Congress) के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर AIMIM प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) के एक बयान पर पलटवार किया गया है. हाल में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक जनसभा में ओवैसी कहते दिख रहे हैं कि कांग्रेस केवल म्यूजियम में नजर आएगी. उसी वीडियो को शेयर करते हुए यूपी कांग्रेस ने आक्रामक शैली में ओवैसी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर निशाना साधा है. 

यूपी कांग्रेस ने ट्वीट में लिखा, ''म्यूजियम में कांग्रेस नहीं मुन्ना, तुम और तुम्हारे आका मोदी जी नजर आने वाले हैं. 'भारत जोड़ों यात्रा' की बौखलाहट दोनों तरफ नजर आ रही है. कांग्रेस को खत्म करने का ख्वाब देखने वालों नोट कर लो इसे... तुम और तुम्हारी आने वाली सात पुश्तें भी कांग्रेस को खत्म नहीं कर पाएंगी.''

क्या कहा था असदुद्दीन ओवैसी ने?

वीडियो में असदुद्दीन ओवैसी भी कांग्रेस को लेकर बेहद आक्रामक नजर आ रहे हैं. वह कहते दिख रहे हैं, ''अब कांग्रेस सिर्फ म्यूजियम में रहेगी. हमारे अब्बा थे, दादा थे, परदादा थे, ये इनकी फोटो है, वो उस जमाने में ऐसा करते थे, तू क्या कर रहा है, मैं फोटो लगाकर खुश हूं दादाजी, ये कांग्रेस पार्टी है.''

ओवैसी ने आगे कहा, ''कांग्रेस पार्टी बहुत बूढ़ी हो गई है. कांग्रेस पार्टी के जो नेता हैं.. 15 साल आपने कांग्रेस को सत्ता दी थी दिल्ली में, 15 साल.. अब बताओ कौन सा नेता दिल्ली में है उनका? रोड पर नजर नहीं आता, उनका नेता पूरे भारत में पैदल फिर रहा है, पैदल.. पैदल.. चुनाव गुजरात में है, भाईसाब मध्य प्रदेश में हैं, कैपिटल दिल्ली में लड़ाई चल रही है, भाईसाब बता रहे हैं कि कैसे आरएसएस से बैठकर मुकाबला किया जाता है. कांग्रेस को वोट देना वोट जाया करने के बराबर है. अब कांग्रेस में दमखम नहीं रहा, अब कांग्रेस सिर्फ म्यूजियम में रहेगी, आप देखना.''

एबीपी न्यूज वीडियो की पुष्टि नहीं करता है

वीडियो एमसीडी चुनाव अभियान के दौरान का बताया जा रहा है लेकिन एक यूजर ने इसे (5 दिसंबर) को ट्वीट किया. मंगलवार (6 दिसंबर) को यूपी कांग्रेस ने वीडियो को शेयर करते हुए पलटवार कर दिया. यहां पाठकों को स्पष्ट कर दें कि इस वीडियो की पुष्टि एबीपी न्यूज नहीं करता है.

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' से वक्त निकालकर गुजरात में दो दिन ही चुनाव प्रचार किया था. उन्होंने सूरत में 21 नवंबर को पहली जनसभा की थी और किसान-युवाओं के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरा था. हिमाचल-गुजरात विधानसभा चुनाव और एमसीडी चुनाव के दौरान राहुल के 'भारत जोड़ो यात्रा' में व्यस्त रहने पर विरोधियों ने उन्हें खूब घेरा. फिलहाल कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' राजस्थान से गुजर रही है.

यह भी पढ़ें- Babri Masjid विध्वंस की बरसी पर बोले ओवैसी- भूलेंगे नहीं, पक्का करेंगे कि आने वाली पीढ़ियां भी याद रखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget