एक्सप्लोरर

Violence In UP: यूपी में फैली हिंसा पर सीएम योगी का निर्देश, संपत्ति के नुकसान की भरपाई दोषी से ही होगी

Action Against Violence: पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के मामले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद फैली यूपी में हिंसा पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं.

Yogi On Law and Order: पैगंबर मोहम्मद विवाद (Prophet Mohammad Row) पर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद फैली हिंसा (violence) पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (UP CM) योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ सख्ती से निपटने के निर्देश (Instruction) दिए हैं. सूबे के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) के जरिए हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने अधिकारियों के सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि उपद्रवियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई (Action Against Culprit) हो जो असमाजिक सोच रखने वाले सभी तत्वों के लिए एक नजीर बने और कोई माहौल बिगाड़ने के बारे में सोच भी न सके.

इतना ही नहीं मामले पर सीएम योगी बेहद सख्त नजर आए और कहा कि सार्वजनिक और आमजन की संपत्ति को हुए नुकसान की वसूली दोषी व्यक्ति से ही कराई जाए. उन्होंने कहा कि प्रयागराज में वसूली की नोटिस भेजे जाने की कार्यवाही प्रारंभ हो गई है और अन्य जनपद भी तत्परता के साथ कार्यवाही करें.

सीएम योगी के दिशा निर्देश इन प्वाइंट्स में समझिए-

  • साजिशकर्ताओं ने कम उम्र के युवाओं को सहारा बनाया. ऐसे में मुख्य साजिशकर्ता की पहचान जरूरी है. यह समझना होगा कि असामाजिक तत्वों द्वारा ऐसे प्रयास आने वाले दिनों में फिर से हो सकते हैं.
  • कार्रवाई ऐसी हो जो असामाजिक सोच रखने वाले सभी तत्वों के लिए एक नजीर बने. माहौल बिगाड़ने के बारे में कोई सोच भी न सके. ऐसे में संवाद और सेक्टर स्कीम लागू की जाए.
  •  कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए फील्ड के अधिकारियों के पास सभी तरह के निर्णय लेने का अधिकार है. स्थानीय स्थिति-परिस्थिति को देखते हुए अपने यथोचित निर्णय लें.
  • प्रत्येक दशा में सार्वजनिक/आमजन की संपत्ति को हुई क्षति की वसूली सम्बंधित दोषी व्यक्ति से ही कराई जाए.
  • अवैध कमाई समाजविरोधी कार्यों में ही खर्च होती है. ऐसे में साजिशकर्ताओं/अभियुक्तों के बैंक खातों/संपत्ति आदि का पूरा विवरण एकत्रित करें. इनके वित्तीय स्रोत की गहनता से पड़ताल की जाए.
  • "बुल्डोजर" की कार्रवाई पेशेवर अपराधियों/माफियाओं के विरुद्ध है. यह कार्रवाई सतत जारी रखी जाए. प्रदेश में किसी गरीब के घर पर गलती से भी कोई कार्रवाई नहीं होगी.
  • साजिशकर्ताओं/अभियुक्तों की पहचान कर ऐसे लोगों के विरुद्ध एनएसए अथवा गैंगस्टर के नियमों के तहत नियमसंगत कार्रवाई की जाए.

माहौल बिगाड़ने वाली कोशिश स्वीकार नहीं

इसके अलावा सीएम योगी (CM Yogi) ये भी कहा कि यदि किसी गरीब (Poor) और असहाय व्यक्ति ने किन्हीं कारणों से अनुपयुक्त जगह पर घर (Home) बना लिया है  तो पहले स्थानीय प्रशासन (Local administration) उसके लिए नए ठिकाने (New Place) की व्यवस्था करे फिर अन्य की कार्रवाई की जाए. माफिया (Gangster) को संरक्षण देने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा. माहौल बिगाड़ने की एक भी कोशिश स्वीकार नहीं की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Prophet Remarks Row: यूपी में हिंसा पर सख्त हुई सरकार, शांति भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई- 237 गिरफ्तार

ये भी पढ़ें: Prayagraj Violence: दबोचा गया प्रयागराज हिंसा का मास्टरमाइंड जावेद अहमद, पुलिस ने हिरासत में लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget