एक्सप्लोरर

Prophet Remarks Row: यूपी में हिंसा पर सख्त हुई सरकार, शांति भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई- 255 गिरफ्तार

हिंसा और पत्थरबाजी करने के आरोपियों पर अब तक कार्रवाई करते हुए सरकार ने कुल 255 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं प्रदेश के 9 जिलों में आरोपियों के खिलाफ 13 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं.

Prophet Muhammad Row: यूपी समेत देश भर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा में अब यूपी सरकार सख्त हो गई है. हिंसा और पत्थरबाजी करने के आरोपियों पर अब तक कार्रवाई करते हुए सरकार ने कुल 255 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं प्रदेश के 9 जिलों में आरोपियों के खिलाफ 13 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं.

इसमें प्रयागराज में 68, सहारनपुर में 64, हाथरस में 50, अंबेडकर नगर में 28, मुरादाबाद में 27, फिरोजाबाद में 13, जालौन में 2 और अलीगढ़ में कुल 3 लोग गिरफ्तार किए गए हैं. इसके अलावा यूपी पुलिस ने प्रयागराज में हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद अहमद को हिरासत में लिया है. पुलिस का आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने पुलिस और प्रशासन पर पथराव करने के लिए नाबालिग बच्चों का इस्तेमाल किया. 29 महत्वपूर्ण धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.

क्या बोले एसएसपी?
इस मामले में जानकारी देते हुए प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार ने कहा, "थाना खुर्जा बाद और करेली में 29 धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. 70 अभियुक्त और 5000 से ज्यादा अज्ञात को नामजद हैं. इनकी पहचान वीडियो के आधार पर की जा रही है. अब तक 68 लोग हिरासत में लिए गए हैं. इनपर गैंगस्टर एक्ट और NSA के तहत भी कार्रवाई की जाएगी."

हालात सामान्य
वहीं प्रयागराज में शनिवार को दूसरे दिन माहौल सामान्य है. जिन इलाकों में पत्थरबाजी और ज्यादा हिंसा हुई थी, वहां पर पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई की है. अटाला समेत हिंसा ग्रस्त इलाकों में जाने वाले रास्ते अभी बंद हैं. रास्तों को बैरिकेड कर बंद किया गया है. इन इलाकों में पुलिस लगातार गश्त कर रही है. जोन के 4 जिलों से प्रयागराज में अतिरिक्त फोर्स मंगाई गई है. इसके अलावा कई पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स की कंपनियां भी तैनात हैं.

Prophet Remarks Row: बीजेपी पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, कहा- नूपुर शर्मा के खिलाफ एक्शन में 10 दिन क्यों लगे, सरकार की जिम्मेदारी है हिंसा रोके

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनावों को लेकर ममता बनर्जी का बड़ा दांव, विपक्ष को कर रहीं इकट्ठा, दिल्ली में मीटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget