एक्सप्लोरर

CM योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर जान से मारने की मिली धमकी, फेसबुक पर शेयर किया पोस्ट

CM Yogi Death Threat: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. इस बार उनका सिर काटने की धमकी दी गई है. ये धमकी फेसबुक पोस्ट के जरिए दी गई है.

Death Threat: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. इस बार उन्हें फेसबुक (Facebook) पर मैसेज के जरिए पोस्ट करके सिर काटने की धमकी दी गई है. इस फेसबुक पोस्ट (Facbook Post) में अपशब्द लिखकर कहा गया है कि सिर काटने वाले को दो करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा. ये धमकी आत्म प्रकाश पंडित के फेसबुक पेज (Facebook Page) से दी गई है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. साथ ही जिस फेसबुक प्रोफाइल से सीएम योगी को धमकी मिली है उसका ओनर आत्म प्रकाश खुद ही पुलिस के पास पहुंच गया और उसने पुलिस को जानकारी दी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के साथ-साथ इटेलिजेंस यूनिट और जेडो विभाग भी सक्रिय हो गया है.

अकाउंट हैक कर बनाया फेसबुक पेज

पुलिस की जानकारी के मुताबिक आत्म प्रकाश नाम के शख्स के फेसबुक अकाउंट को हैक कर लिया गया जिसके बाद मुरादाबाद पुलिस नाम से फेसबुक पेज बनाया गया है. इसी पेज से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सिर काटने की धमकी दी गई. इसके अलावा उनका सिर काटने वाले को 2 करोड़ रुपये का इनाम देने की बात भी कही गई है.

फेसबुक प्रोफाइल पर लगा पाकिस्तानी झंडा

मुरादाबाद (Moradabad) नगर के पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया (Akhilesh Bhadauria) के मुताबिक, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके इसकी जांच शुरू कर दी है. शुरूआती जांच में पता चला है कि जिस फेसबुक पेज (Facebook Page) से धमकी मिली है उसकी प्रोफाइल पिक्चर (Profile Picture) पर पाकिस्तान का झंडा (Pakistani Flag) लगा है. इस मामले को लेकर फेसबुक को एक ईमेल (Email) किया गया और इस पेज के बारे में जानकारी मांगी गई है.

ये भी पढ़ें: UP News: यूपी के किसानों के लिए CM योगी का बड़ा एलान- मिलेगी पूरी बिजली, नहीं कटेंगे ट्यूबवेल के कनेक्शन

ये भी पढ़ें: UP Election 2022: गोरखपुर से प्रत्याशी बनाए जाने पर सीएम योगी आदित्यानाथ ने दिया ये बयान, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget