एक्सप्लोरर

UP CM Ayodhya Visit: दलित के घर खाना, अधिकारियों के साथ बैठक, जानिए- सीएम बनने के बाद कैसा रहा योगी का पहला अयोध्या दौरा

अयोध्या पहुंचकर सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने हनुमानगढ़ी जाकर हनुमान जी का दर्शन पूजन किया. इसके बाद रामलला का दर्शन करने के बाद राम जन्मभूमि परिसर में बन रहे मंदिर के कार्यों का जायज़ा लिया.

UP CM Ayodhya Visit: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने आज अयोध्या का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने रामलला के दर्शन, हनुमान जी का पूजन, दलित के घर भोजन, संतो के साथ बैठक और अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा की. इतना सब कुछ उन्होंने एक ही दिन में किया. यूपी की गद्दी में दोबारा बैठने के बाद सीएम योगी का यह पहला अयोध्या दौरा है. 

योगी ने पूरे प्रदेश के 18 मंडलों में एक कैबिनेट मंत्री को प्रभारी बनाने के साथ एक स्वतंत्र प्रभार के मंत्री और राज्य मंत्रियों को उनकी सहायता में साथ में तैनात किया है. इसी मंडलीय समीक्षा के लिए सीएम ने अपना पहला अयोध्या दौरा किया.

सीएम योगी ने कहां खाया खाना ?
अयोध्या पहुंचकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी जाकर हनुमान जी का दर्शन पूजन किया. इसके बाद रामलला का दर्शन करने के बाद राम जन्मभूमि परिसर में बन रहे मंदिर के कार्यों का जायज़ा लिया. वहां से निकलकर सीएम ने एक अस्पताल और एक प्राइमरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया. दरअसल चुनावों में नेताओं की दलितों के घर खाना खाने की तस्वीरें आम होती हैं लेकिन बिना चुनाव या चुनावी सुगबुगाहट के ही सीएम योगी ने आज मलिन बस्ती में एक दलित परिवार के साथ उनके घर जाकर भोजन किया. 

दलित के घर में भोजन के दौरान कौन-कौन थे सीएम के साथ ?
सीएम बसंती नाम की दलित महिला के घर पहुंचे. उन्होंने कहा कि वो बेहद खुश हैं कि सीएम उनके घर आ रहे हैं. उनके पति हरिराम ने कहा कि वो सिर्फ महाराज जी से आशीर्वाद मांगेंगे. अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री ने मंडलीय समीक्षा भी की. अयोध्या मंडल के प्रभारी मंत्री एके शर्मा के साथ कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति और महिला कल्याण राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला भी मौजूद थीं. इस बैठक में सीएम ने अयोध्या के विकास को लेकर चर्चा की. अयोध्या में जितनी भी विकास योजनाएं चल रही हैं, उनको समय पर पूरा करने को लेकर भी उन्होंने बात की. 

निर्माण कार्यों को लेकर क्या बोलीं सीएम ?
अपने दौरे के आखिर में सीएम योगी ने संतों के साथ सर्किट हाउस में बातचीत की. महंत राजू दास, ब्रिज मोहन दास और राज कुमार दास समेत तमाम साधु संत सर्किट हाउस में सीएम योगी से मिलने पहुंचे. साधुओं को अयोध्या के विकास को लेकर मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया अयोध्या के गुप्तार घाट पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या को सुंदर और विकसित बनाने के लिए मंत्रियों और अधिकारियों से बात हुई है. उन्होंने राम मंदिर निर्माण को लेकर कहा कि हम निर्माण पर करीब से नजर रख रहे हैं.

क्या बोले प्रभारी मंत्री एके शर्मा ?
सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आज अयोध्या मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा की गई. प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र और स्कूल के निरीक्षण के साथ साथ अयोध्या के विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने जायज़ा लिया. उन्होंने बताया कि अयोध्या को दुनिया की सबसे सुंदर नगरी बनाने की दिशा में कार्य हो रहा है. सरयू किनारे सबसे बड़ा रिवर फ्रंट बनाने के अलावा ओवर ब्रिज और आरओबी पर भी सीएम ने निरीक्षण किया. बिजली समस्या पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि नागरिकों को आश्वस्त करते हैं कि उन्हें बिजली की समस्या का सामना नहीं करना होगा और बेहतरीन सुविधा मिलेगी. 

Amit Shah और Sourav Ganguly की हुई मुलाकात, साथ में किया डिनर

West Bengal: कोलकाता में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या का आरोप, अमित शाह ने परिजनों से की मुलाकात, कहा- CBI करे जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'105 में से 70 तस्वीरें हटाने को कहा, फिर तिरंगा...', रेहान वाड्रा ने बताया आखिर हुआ क्या?
'105 में से 70 तस्वीरें हटाने को कहा, फिर तिरंगा...', रेहान वाड्रा ने बताया आखिर हुआ क्या?
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget