एक्सप्लोरर

UP: कानून व्यवस्था पर BJP प्रवक्ताओं ने खड़े किए हाथ, DGP के साथ बैठक में की शिकायतें

डेढ़ घंटे तक बैठक चली बैठक में प्रवक्ताओं ने शिकायत की कि एंटी रोमियो दल कहीं नहीं दिखता. बीजेपी नेताओं और डीजीपी ओपी सिंह की बैठक में एक व्हाटसएप ग्रूप बनाने का भी फ़ैसला हुआ.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ भले ही प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर अपनी पीठ थपथपा रहे हों लेकिन जमीनी हालात कुछ और ही कह रहे हैं. उत्तर प्रदेश में लगातार बेलगाम होते अपराधी अप बीजेपी के लिए परेशानी का सबब बनने लगे हैं. टीवी पर सरकार गुणगान करने वाले यूपी बीजेपी के प्रवक्ताओं ने डीजीपी से मुलाकात कर कहा कि पुलिस की नाकामी पर जवाब देना मुश्किल पड़ रहा है.

सोमवार को डीजीपी दफ्तर में हुई इस बैठक में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर को भी क्राइम के आँकड़ों के साथ बुलाया गया था. डेढ़ घंटे तक बैठक चली बैठक में प्रवक्ताओं ने शिकायत की कि एंटी रोमियो दल कहीं नहीं दिखता. बीजेपी नेताओं और डीजीपी ओपी सिंह की बैठक में एक व्हाटसएप ग्रूप बनाने का भी फ़ैसला हुआ.

प्रवक्ताओं और पुलिस अधिकारियों की बैठक में बातचीत बदॉयूं के रेप केस को लेकर शुरू हुई, जिसमें पीड़िता ने बाद में आत्महत्या कर ली थी. इस मामले में यूपी पुलिस की बड़ी किरकिरी हुई थी. बदायूं के एसपी के बयान से पूरा केस ख़राब हो गया था. बीजेपी के प्रवक्ताओं के लिये भी यूपी पुलिस का बचाव करना मुश्किल हो गया था.

रेप की घटना पर एसपी ने कहा था कि पीड़िता और आरोपी में लगातार बात होती थी. उनके इस बयान के बाद ही लड़की ने खुदकुशी कर ली थी. बीजेपी प्रवक्ताओं और डीजीपी ने तय किया कि आगे अब ऐसी कोई घटना होने पर कैसे काम करें.

पार्टी नेताओं की तरफ़ से सुझाव आया कि एंटी रोमियो स्क्वॉड को और मज़बूत किया जाए. शिकायत मिली कि ग्राउंड पर ये दिखता नहीं है. ये भी सुझाव आया कि नई महिला पुलिस अफ़सरों को इस काम में लगाया जाए. बीजेपी नेताओं और डीजीपी ओपी सिंह की बैठक में एक व्हाटसएप ग्रूप बनाने का भी फ़ैसला हुआ.

डीजीपी हेड्क्वॉर्टर के पीआरओ राहुल श्रीवास्तव को इसके लिए नोडल अफ़सर तैनात किया गया है. राज्य भर में कहीं भी कोई अपराध की बड़ी घटना होने पर ग्रूप में सारी जानकारी शेयर की जाती है. चैनलों पर डिबेट में जाने से पहले बीजेपी प्रवक्ता सारी तैयारी कर लेते हैं. उन्हें हर तरह की सूचना डीजीपी ऑफ़िस से दी जाने लगी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब

वीडियोज

US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Chitra Tripathi: 'हैट्रिक' पर योगी 'ओके'...शुभ-अशुभ में फंसे अखिलेश! | UP Election | Akhilesh Yadav
UP Elections 2027: Akhilesh Yadav का चुनाव लड़ने से इनकार...BJP ने किया पलटवार! | Chaar Ki Chaal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget