एक्सप्लोरर

यूपी में चढ़ा सियासी पारा, राहुल गांधी के जवाब में अमेठी में होंगे अमित शाह

स्मृति ईरानी लगातार राहुल गांधी पर अमेठी की अनदेखी करने के आरोप लगाती रहती हैं. अमेठी से लेकर दिल्ली तक इस बात को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में नोंक-झोंक होती रही है.

लखनऊ: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक अमेठी के तीन दिनों का दौरा कर लौटे हैं. अब 10 अक्टूबर को अमेठी में बीजेपी के बड़े नेताओं का जमावड़ा होगा. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के यह आने की खबर से ही सियासी माहौल गरम हो चुका है. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी साथ रहेंगें. वहीं सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी अक्सर अमेठी आती रहती हैं. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 13 सालों से अमेठी से लोकसभा सांसद हैं.

जैसे जैसे लोकसभा चुनाव करीब आ रहा है, अमेठी में राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं लेकिन इस बार मामला बिल्कुल अलग है. पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी और यूपी में अखिलेश यादव की. अब तो दोनों जगहों पर बीजेपी की सरकार है.

स्मृति ईरानी लगातार राहुल गांधी पर अमेठी की अनदेखी करने के आरोप लगाती रहती हैं. दिल्ली से लेकर अमेठी तक इस बात को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में नोंक-झोंक होती रही है. हालांकि ये भी सच है कि मोदी राज में भी अमेठी में कुछ खास नहीं हुआ है.

स्मृति ईरानी अब कुछ कर दिखाने की जुगत में हैं. अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के इस दौरे में कई प्रोजेक्ट को शुरू करने की तैयारी है. इसके तहत सेंट्रल स्कूल, एफएम रेडियो सेंटर, कृषि विज्ञान केंद्र, चार आईटीआई, महिला हॉस्पिटल समेत कई बिल्डिंग का शिलान्यास होगा. लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी यहां 'विकास' का माहौल बनाना चाहती है. कांग्रेस के विधायक रहे जंग बहादुर सिंह उसी दिन बीजेपी में शामिल हो जाएंगे. कांग्रेस के कई और लोकल नेताओं पर डेरे डाले जा रहे हैं.

ये सारा ऑपरेशन खुद स्मृति ईरानी देखती हैं. कांग्रेस सांसद संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह को वही पार्टी में लेकर आई थीं. अमेठी की बड़ी रानी गरिमा अब यहां से विधायक बन गई हैं. बीजेपी ये दिखाना चाहती है कि राहुल गांधी के गढ़ में ही कांग्रेस के नेताओं में भगदड़ मची है.

2014 का लोकसभा चुनाव बड़ा दिलचस्प हो गया था. राहुल गांधी के मुकाबले में स्मृति ईरानी बीजेपी से उम्मीदवार थीं. पीएम नरेन्द्र मोदी ने खुद अमेठी में चुनावी सभा की. एक वक्त तो ऐसा लगा कि शायद राहुल गांधी अपने ही क्षेत्र में फंस गए हैं. तब बहन प्रियंका गांधी ने इनके लिए धुआंधार प्रचार किया. वोटिंग के दिन खुद राहुल गांधी को अमेठी का दौरा करना पड़ा, तब जाकर वो एक लाख से अधिक वोटों से जीत पाए. वहीं कांग्रेस के समर्थन में समाजवादी पार्टी चुनाव ही नहीं लड़ी. वैसे इससे पहले राहुल गांधी तीन लाख वोटों के अंतर से जीतते थे. माना जा रहा है कि स्मृति ईरानी एक बार फिर से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं.

दूसरी ओर राहुल गांधी के मैनेजर भी अपने अभियान में जुट गए हैं. कांग्रेस की तरफ से लोगों को यह समझाया जा रहा है कि जिन परियोजनाओं का शिलान्यास होने वाला है वो सब तो यूपीए सरकार ने ही तय कर दिया था. इसके लिए व्हाट्सएप ग्रूप बना कर लोगों को मैसेज भेजे जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि सेंट्रल स्कूल से लेकर बाइपास चौड़ा करने का फैसला तो राहुल गांधी की देन है. वैसे राहुल गांधी बनाम स्मृति ईरानी के इस मुक़ाबले पर पूरे देश की नजर रहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget