एक्सप्लोरर

14 साल पहले जिस मुंबई के ताज होटल को किया गया लहूलुहान, उसी जगह से टेरर पर प्रहार, आज UNSC की अहम बैठक

आज मुंबई में ग्लोबल टेरर पर प्रहार के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अहम बैठक होने वाली है. ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक से भारत ने पाकिस्तान को सीधा और स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की है.

UNSC Meeting In Mumbai: भारत आज पहली बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद रोधी समिति (सीटीसी) की विशेष बैठक की मेजबानी करेगा. बैठक में 'आतंकवाद के उद्देश्य से नई और उभरती प्रौद्योगिकियों के उपयोग का मुकाबला करना' के विषय पर चर्चा होगी. यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि उसी मुंबई शहर में हो रही है, जहां 14 साल पहले आतंकी हमला हुआ था.

इसे लेकर विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा ने कहा, यूएनएससी-सीटीसी भारत में यह दो दिवसीय आतंकवाद रोधी सम्मेलन आयोजित कर रहा है, जिसकी शुरुआत मुंबई से होगी. 28 अक्टूबर को मुंबई में होटल ताजमहल पैलेस में 26/11 आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी. इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर मौजूद रहेंगे. इसमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 15 सदस्य सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल होंगे.

आतंक से निपटना है मुख्य उद्देश्य

आतंक फैलाने के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों का उपयोग दुनियाभर में बढ़ती चिंता का विषय है. नई और उभरती प्रौद्योगिकियों के दुरुपयोग के साथ-साथ आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए प्रौद्योगिकियों के कई सकारात्मक उपयोगों से उत्पन्न बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए, आतंकवाद विरोधी समिति ने पहली बार भारत में इस विशेष बैठक को आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है.

बैठक से क्या संदेश देना चाहता है भारत?

ताज होटल में ये बैठक करने का मकसद पाकिस्तान को तीखा संदेश देना भी है, जहां से आए आतंकियों ने साल 2008 में आतंकी हमले को अंजाम दिया था लेकिन कोई नहीं जानता कि आतंकियों को पालने-पोसने वाली आईएसआई को इससे कितना फर्क पड़ेगा. वहीं संयुक्त राष्ट्र में भारत की राजदूत और संयुक्त राष्ट्र की इस समिति की अध्यक्ष रुचिरा कंबोज का मानना है कि आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर खतरों में से एक है. उनके मुताबिक इस बैठक में आतंकवादियों के इंटरनेट, नई भुगतान प्रणालियों और ड्रोनों के इस्तेमाल से निपटने पर खास ध्यान दिया जाएगा.

कई देशों के विदेश मंत्री होंगे शामिल

विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा ने कहा, ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली, गेबन के विदेश मंत्री माइकल मूला अदामो समेत अन्य देशों के विदेश मंत्री भारत में संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक समिति के सम्मेलन में सम्मिलित होंगे. मुंबई के बाद 29 अक्टूबर को नई दिल्ली में बैठक होगी, जिसमें तीन बिन्दुओं पर आधारित एजेंडे पर चर्चा होगी. इसमें आतंकवादियों के सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के दोहन से मुकाबला, आतंकवादियों के इंटरनेट एवं नये भुगतान के तौर तरीकों के दुरूपयोग से निपटने और ड्रोन सहित मानव रहित वाहन के उपयोग से निपटने को लेकर चर्चा होगी. 

ये भी पढ़ें- EAM S Jaishankar: 'संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषाओं में हिंदी को शामिल करने के प्रयास जारी', बोले एस जयशंकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा
बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
तेलंगाना में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
तेलंगाना में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget