एक्सप्लोरर

उन्नाव रेप पीड़िता की हालत बेहद गंभीर, लगातार भाई से कह रही है आरोपियों को मत छोड़ना

90 फीसदी तक जलने के बाद उन्नाव पीड़िता की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. इलाज के लिए उसे एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया गया है. फिलहाल उसका इलाज दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में चल रहा है.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में रेप पीड़िता की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. पीड़िता को लखनऊ से एयरलिफ्ट करके दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया है. अस्पताल के अधीक्षक ने बताया कि पीड़िता लगातार अपने भाई से कह रही है कि आरोपियों को मत छोड़ना. वो फिलहाल वेंटिलेटर पर है. डॉक्टर्स का कहना है कि पीड़िता की हाल लगातार बिगड़ती जा रही है. पीड़िता अभी बर्न वॉर्ड में भर्ती है. डॉक्टरों के मुताबिक पीड़िता लगभग 90 फीसदी जल गई है. डॉक्टर्स का कहना है कि अगले 72 घंटे तक कुछ भी नहीं कह सकते हैं.

पीड़िता के इलाज में आने वाला सारा खर्च वहन करेगी योगी सरकार

फिलहाल इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और तीन अन्य हिरासत में है. इन सभी से उन्नाव पुलिस पूछताछ कर रही है. योगी सरकार ने घोषणा की है कि पीड़िता के इलाज में आने वाला सारा खर्च सरकार वहन करेगी. और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत तमाम बड़े नेताओं ने योगी सरकार को कानून व्यवस्था के नाम पर आड़े हाथों लिया है.

सड़क से लेकर संसद तक हंगामा

इस घटना पर सड़क से लेकर संसद तक हंगामा हो रहा है. राज्यसभा में भी इस मुद्दे को लेकर सांसदों ने मांग की कि ऐसे दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी ही चाहिए जिससे कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगे. पीड़िता के साथ रेप की घटना पिछले साल 2018 दिसंबर में हुई थी.

मामले में एफआईआर मार्च 2019 में दर्ज हुई थी. मुख्य आरोपी शिवम त्रिवेदी 30 नवंबर को जमानत पर रिहा हुआ था और गुरुवार सुबह उसने अपने सहयोगियों के साथ पीड़िता को जलाकर मारने की कोशिश की. पुलिस के अनुसार वारदात उन्नाव जिले के बिहार थानाक्षेत्र के सिंदुपुर गांव की है.

पीड़िता ने दिया ये बयान पीड़िता ने बयान दिया है कि गुरुवार तड़के 4 बजे वह रायबरेली जाने के लिए ट्रेन पकड़ने बैसवारा बिहार रेलवे स्टेशन जा रही थी. गौरा मोड़ पर गांव के हरिशंकर त्रिवेदी, किशोर शुभम, शिवम, उमेश ने उसे घेर लिया और सिर पर डंडे से और गले पर चाकू से वार किया. इस बीच वह चक्कर आने से गिरी तो आरोपियों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले पर रिपोर्ट मांगी है. वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने यूपी के डीजीपी ओपी सिंह को नोटिस जारी कर लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा है. इस मामले में पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

उन्नाव मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कमीशन ने पूछा है कि क्या पीड़िता को समुचित सुरक्षा दी गई थी और इस मामले में जो भी दोषी अधिकारी हैं उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई है? वहीं उन्नाव के डीएम और एसएसपी ने पूरे मामले की रिपोर्ट शासन को भेज दी है.

उन्नाव रेप केस: पीड़िता के चाचा-चाची को आरोपी के रिश्तेदार ने दी धमकी, कहा- जीने नहीं देंगे

हैदराबाद: चारों आरोपियों के एनकाउंटर की होगी मजिस्ट्रेट जांच, डॉक्टरों का पैनल करेगा पोस्टमार्टम

हैदराबाद एनकाउंटर: नाबालिग नहीं था गैंगरेप का कोई भी आरोपी, यहां पढ़े चारों अभियुक्तों के बारे में सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget