एक्सप्लोरर

हैदराबाद एनकाउंटर: नाबालिग नहीं था गैंगरेप का कोई भी आरोपी, यहां पढ़े चारों अभियुक्तों के बारे में सब कुछ

जानकारी के मुताबिक पुलिस चारो आरोपियों को वारदात की जगह ले जा रही थी, जहां इन लोगों ने पुलिस का हथियार छीन कर फायरिंग की और भागने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया.

नई दिल्ली: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 27 नवंबर को महिला डॉक्टर से गैंगरेप और उसे जलाकर मारने के चारों आरोपियों का पुलिस ने आज एनकाउंटर कर दिया. पर इस इनकाउंटर को लेकर लोग दो धड़े में बंट गए हैं. एक तरफ जहां लोग इसे जायज औऱ इंसाफ बताकर पुलिस की मिसाल देते नहीं थक रहे तो वहीं दूसरी तरफ लोग इसे सीधे-सीधे कानून के उल्लंघन का मामला बता रहे हैं.

इसके अलावा चारो आरोपियों के नाबालिग होने की भी बात कही जा रही है तो आइए आपको इस जघन्य घटना के आरोपियों के बारे में बताते हैं...

20 से 26 के बीच थी आरोपियों की उम्र

साइबराबाद पुलिस के मुताबिक चारो आरोपी जोलू शिवा, जोलू नवीन, चिन्यथाकुन्ता चेन्नेकसवुलु और मोहम्मद आरिफ लॉरी में काम करते थे. इसमें से तीन की उम्र 20 और एक की उम्र 26 साल थी. चारो आरोपियों को 29 नबंबर को गिरफ्तार किया गया था. मोहम्मद आरिफ इस मामले का मुख्य आरोपी था. इनमें से मोहम्मद आरिफ और चिन्यथाकुन्ता चेन्नेकसवुलु लॉरी ड्राइवर थे और बाकी दो जोलू शिवा, जोलू नवीन लॉरी क्लीनर का काम करते थे. ये सारे ही नाबालिग की उम्र सीमा पार कर चुके थे.

पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार कर रहे थे एनकाउंटर टीम की अगुवाई

इस एनकाउंटर को साइबराबाद पुलिस ने अंजाम दिया. पुलिस की इस टीम की अगुवाई खुद साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार कर रहे थे. पुलिस कमिश्नर वी सी सज्जनार ने साल 2008 में भी एसिड अटैक के आरोपियों का एनकाउंटर किया था और इनकी अगुवाई में हैदराबाद रेपकांड के आरोपियों को ढेक कर दिया गया. साल 2008 में एक इंजीनियरिंग छात्रा पर एसिड फेंका गया था. इस मामले को सज्जनार ने 48 घंटे में सुलझा लिया था.

10 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर थे चारो आरोपी

चारो आरोपी 10 दिन के लिए पुलिस रिमांड में थे. आज सुबह पुलिस चारों आरोपियों को बस में वारदात की जगह लेकर आई थी. बड़ी बात यह है कि पुलिस ने इन लोगों का एनकाउंटर उसी हाईवे पर किया है, जहां इन चारों ने महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप किया था और उसे जलाकर मार दिया था.

एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच होगी

सूत्रों के मुताबिक, हैदराबाद में मारे गए चारों आरोपियों के एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच होगी. चारों के शवों का पोस्टमार्टम होगा. पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों का एक पैनल बनाया जाएगा. साथ ही पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जा सकती है.

एनकाउंटर टीम को मिठाई खिलाकर लोगों ने दी सलामी 

हैदराबाद में जहां एक तरफ एनकाउंटर वाली जगह पर पुलिसवालों के सम्मान में फूल बरसाए गए. एनकाउंटर टीम को मिठाई खिलाकर सलामी दी गई. वहीं कुछ लोगों ने इस एनकाउंटर पर सवाल भी उठाए हैं.

एनकाउंटर पर उठे सवाल

एनकाउंटर पर कवि कुमार विश्वास ने कहा, ‘’इस घटना पर देश के सामान्य नागरिकों में प्रसन्नता, “न्यायिक व्यवस्था व राजनैतिक संकल्प-शक्ति” के प्रति गहरे अविश्वास की दुखद सूचना भी है . जनतंत्र के रूप में हम सब को इस व्यवस्था के आमूल-चूल कायाकल्प के विषय में सोचना ही होगा.

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी और कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने हैदराबाद गैंगरेप के आरोपियों के एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए हैं. शर्मिष्ठा मुखर्जी ने एबीपी न्यूज़ से कहा है, ‘’कहीं पुलिस ने पब्लिक के दबाव की वजह से तो एनकाउंटर नहीं किया? आखिर ऐसी कौनसी नौबत आ गई थी कि कानून के रखवालों को ही कानून हाथ में लेना पड़ा. हो सकता है कि चारों आरोपियों ने वाकई में भागने की कोशिश की हो, लेकिन एक साथ चारों आरोपियों को मार देना एक्सट्रीम कंडीशन है. इस एनकाउंटर की जांच होनी चाहिए.’’

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा ने कहा है कि अगर आरोपियों को कानून की प्रक्रिया के तहत सजा मिलती तो ज्यादा बेहतर होता. ऐसे दोषियों का अंजाम यही होना चाहिए था, लेकिन कानूनी प्रक्रिया के तहत होता तो एक और अच्छा संदेश जाता.

हैदराबाद: चारों आरोपियों के एनकाउंटर की होगी मजिस्ट्रेट जांच, डॉक्टरों का पैनल करेगा पोस्टमार्टम

हैदराबाद गैंगरेप: पुलिस की जबानी, जानें- आखिरकार किन हालातों में करना पड़ा चारों आरोपियों का एनकाउंटर

हैदराबाद एनकाउंटर: पीड़िता की बहन ने कहा- आज हमारे साथ न्याय हो गया, हम पुलिस के शुक्रगुजार हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget