एक्सप्लोरर

संसद तक पहुंची उन्नाव मामले की गूंज

रामगोपाल यादव ने चित्रकूट और उन्नाव में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं के ऊपर हुए अत्याचार के चलते ही महाभारत युद्ध हो गया.

नई दिल्ली: उन्नाव में रेप पीड़िता को आरोपियों द्वारा जलाने की घटना के मुद्दे पर सड़क से लेकर संसद तक हंगामा हो रहा है. राज्यसभा में भी इस मुद्दे को लेकर सांसदों ने मांग की कि ऐसे दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी ही चाहिए जिससे कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगे.

पीड़िता की सुरक्षा राज्य सरकार की जिम्मेदारी- रामगोपाल

रामगोपाल यादव ने चित्रकूट और उन्नाव में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं के ऊपर हुए अत्याचार के चलते ही महाभारत युद्ध हो गया. राज्यसभा की जिम्मेदारी बनती है कि अगर कोई पीड़िता है तो उसकी सुरक्षा की व्यवस्था राज्य सरकार करे. इस मामले में जो भी लोग दोषी करार दिए जाए उन सब के खिलाफ ऐसी कार्रवाई हो कि इस तरीके की घटना भविष्य में घटित ना हो.

ऐसी घटनाएं पुरुष समाज पर भी दाग- विप्लव ठाकुर

रामगोपाल यादव के बाद कांग्रेस के सांसद विप्लव ठाकुर ने भी लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ तो अपराध हो ही रहा है ऐसी घटनाएं पुरुष समाज के ऊपर भी एक बदनुमा दाग लगा रही है. रोज़ ऐसी गंभीर घटनाएं हो रहे हैं और जिस भी प्रदेश में आज यह हो रहा है वहां पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और इसके लिए सबको एक आवाज में बोलना होगा.

एनसीपी सांसद हुई भावुक

एनसीपी सांसद वंदना चव्हाण राज्यसभा में चर्चा के दौरान थोड़ी भावुक भी नजर आयीं. वंदना चव्हाण ने कहा कि अब ऐसी घटनाएं आए दिन की बात हो गई हैं, मेरे पास शब्दों की कमी हो रही है. एनसीपी सांसद ने कहा कि हमारे देश में वीआईपी लोगों को सुरक्षा की भले ही जरूरत ना हो लेकिन ऐसी पीड़िताओं को बहुत जरूरत है.

दरिंदों को नहीं है किसी का भय

इसके बाद बीजेपी सांसद कांता कर्दम ने चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि जब दरिंदे दरिंदगी पर आ जाते हैं तो कोई भी कदम उठा लेते हैं, ऐसी घटनाओं पर लगाम लगना चाहिए.

देश के उपराष्ट्रपति ने जताई चिंता चर्चा के अंत में राज्यसभा के सभापति और देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा पूरा सदन ऐसे मामलों की भर्त्सना करता है. मैंने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव से बात की और मुझे जानकारी दी गई कि इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. हम सभी का यह मानना है ऐसे दोषी किसी भी सूरत में बचने नहीं चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: अर्नब का तांडव, तट से टकराया चक्रवाती तूफान, 3 घंटे तक करेगा लैंडफॉल, पेड़ उखड़े
Live: अर्नब का तांडव, तट से टकराया चक्रवाती तूफान, 3 घंटे तक करेगा लैंडफॉल, पेड़ उखड़े
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
Embed widget