एक्सप्लोरर

Unitech Case: ED ने यूनिटेक के मालिक समेत 5 लोगों के खिलाफ कोर्ट में पेश की चार्जशीट, जानें क्या है पूरा मामला

Unitech Case: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा यूनिटेक ग्रुप के खिलाफ साल 2018 में विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था.

Unitech Case: बहुचर्चित यूनिटेक घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज शुक्रवार को यूनिटेक कंपनी के मालिक संजय चंद्रा और उनके परिजनों समेत कुल 5 लोगों के खिलाफ दूसरा आरोपपत्र दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के सामने पेश किया. प्रवर्तन निदेशालय का मानना है कि इस मामले में 6000 करोड़ रुपये से ज्यादा की मनी लॉन्ड्रिंग की गई है.

प्रवर्तन निदेशालय के एक आला अधिकारी ने बताया कि आज जिन पांच लोगों के खिलाफ आरोपपत्र पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने संज्ञान लिया उनमें यूनिटेक कंपनी के मालिक संजय चंद्रा, उनके भाई अजय चंद्रा उनके परिजन रमेश चंद्र प्रीति चंद्रा और राजेश मलिक समेत 66 विदेशी और घरेलू कंपनियों को आरोपी बनाया गया है. इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय 2 दिसंबर 2021 को पहला आरोपपत्र कोर्ट के सामने पेश किया था. 

2018 में दर्ज हुआ था मुकदमा 

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा यूनिटेक ग्रुप के खिलाफ साल 2018 में विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. इसी मुकदमे के आधार पर निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था. जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय को पता चला कि इस मामले में अपराध की कुल आय 6352 करोड़ रुपये है. जांच के दौरान फिर तो निदेशालय ने संजय चंद्रा समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया था. यह सभी अभी न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में हैं.

ईडी द्वारा इस मामले में अब तक कुल 43 बार तलाशी अभियान चलाए गए. आदेशों के तहत, 763 करोड़ रुपये के कुल मूल्य की 297 घरेलू और विदेशी संपत्तियां संलग्न की गई हैं. कुर्की में कार्नोस्टी समूह, शिवालिक समूह, त्रिकार समूह की संपत्ति और चंद्रा की शेल और व्यक्तिगत कंपनियों की संपत्ति शामिल है. इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष 5 स्थिति रिपोर्ट दायर की गई हैं. आगे की जांच प्रक्रिया में है.

ये भी पढ़ें- Congress Manifesto for Punjab: पंजाब के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, CM चन्नी बोले- पहले हस्ताक्षर से एक लाख नौकरियां दूंगा, जानें और क्या वादे किए

Money Laundering Case: दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को ईडी ने किया गिरफ्तार, PMLA कोर्ट ने 7 दिन की कस्टडी में भेजा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
बंगाल में फिर होगी SIR? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पिछली बार यह प्रक्रिया...'
बंगाल में फिर होगी SIR? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पिछली बार यह प्रक्रिया...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget