एक्सप्लोरर

Money Laundering Case: दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को ईडी ने किया गिरफ्तार, PMLA कोर्ट ने 7 दिन की कस्टडी में भेजा

Money Laundering Case: ईडी ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर इकबाल कासकर से पूछताछ की इजाजत मांगी थी. मंगलवार को छोटा शकील के सहयोगी सलीम कुरैशी उर्फ ​​सलीम फ्रूट से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की गई.

Enforcement Directorate Arrests Iqbal Kaskar: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दाऊद और उसके सहयोगियों के खिलाफ हाल ही में दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच के तहत गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को ठाणे जेल से गिरफ्तार किया. ED ने दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को पीएमएलए कोर्ट में पेश करते हुए उसके लिए 7 दिनो की कस्टडी की मांग की है, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है. अब 7 दिनों तक कासकर ईडी की कस्टडी में रहेगा. स्पेशल कोर्ट ने पूछा कि क्या उसे किसी भी तरह से कोई टॉर्चेर किया गया है, जिसका जवाब उसने न में दिया.

ईडी ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर इकबाल कासकर से पूछताछ की इजाजत मांगी थी. मंगलवार को छोटा शकील के सहयोगी सलीम कुरैशी उर्फ ​​सलीम फ्रूट से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की गई. ईडी का मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के उस मामले से जुड़ा हुआ है जिसमें  दाऊद इब्राहिम डी-कंपनी के खिलाफ पिछले हफ्ते गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत आतंक फैलाने और धार्मिक सद्भाव को बिगाड़ने की योजना बनाने के लिए FIR दर्ज की गई थी. डॉन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर ईडी के करीब 70 अधिकारियों ने दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर, छोटा शकील के बहनोई सलीम फ्रूट और इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के घर सहित 10 परिसरों की तलाशी ली.

रिपोर्ट के मुताबिक ईडी को शक है कि ये लोग जबरन वसूली, नशीले पदार्थों की तस्करी, मुंबई के विभिन्न इलाकों में अचल संपत्ति की बिक्री और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के जरिए अवैध रूप से धन जमा करते हैं. वे प्राप्त धन का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों या फिर राष्ट्र विरोधी कामों के लिए करते हैं. न्यूज एजेंसी के मुताबिक सूत्रों के मुताबिक एंटी मनी लॉन्ड्रिंग एजेंसी ने मुंबई और दुबई में काम कर रहे भारतीय कारोबारियों से जुड़े इन कथित अवैध संपत्ति सौदों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं.

इन संदिग्ध सौदों के कुछ राजनीतिक संबंध भी एजेंसी की जांच के दायरे में हैं. कासकर को ठाणे पुलिस ने 2017 में रंगदारी के मामले में गिरफ्तार किया था. ठाणे पुलिस ने इकबाल कासकर और अनीस इब्राहिम और अन्य के खिलाफ रिकवरी का मामला दर्ज किया था, जिनके दस्तावेज ईडी ने ले लिए हैं.

ये भी पढ़ें - CAA विरोधी प्रदर्शनकारियों से ज़ब्त संपत्ति UP में लौटाई जाएगी, SC ने नए कानून के आधार पर दोबारा प्रक्रिया शुरू करने को कहा

ये भी पढ़ें- NSE की पूर्व एमडी Chitra Ramakrishna से CBI ने की पूछताछ, बाबा के प्रभाव में आकर फैसला लेने का है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किसी को नहीं बख्शेंगे...', पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह का पहला रिएक्शन
'किसी को नहीं बख्शेंगे...', पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह का पहला रिएक्शन
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'अगर पुराना कानून सफल था तो..', महुआ मोइत्रा ने सरकार को घेरा
'अगर पुराना कानून सफल था तो..', महुआ मोइत्रा ने सरकार को घेरा

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget