एक्सप्लोरर

स्मृति ईरानी का CM ममता पर हमला- पहले उनके हाथ खून से सने थे, अब दामन पर भी महिला के अत्याचार के दाग हैं

स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया कि बंगाल में महिलाओं को घरों से उठाकर सार्वजनिक तौर पर उनका रेप किया जा रहा है. चाहे वो दलित महिला हो, आदिवासी हो.

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा हमला करते हुए कहा है कि पहले तो उनके हाथ खून से सने हुए थे और अब दामन पर भी महिला के अत्याचार के दाग हैं. स्मृति ईरानी ने सीएम ममता पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे लोकतंत्र में शायद पहली बार देख रही हूं कि एक मुख्यमंत्री राज्य में लोगों को सज़ा-ए-मौत होते इसलिए देख रही हैं, क्योंकि उन्होंने मुख्यमंत्री के पक्ष में वोट नहीं किया.

स्मृति ईरानी ने कहा, "पहली बार ऐसा हुआ है देश में कि एक चुनाव के बाद, परिणाम निकलने के बाद हज़ारों की तादाद में लोग अपना मकान, अपना गांव छोड़कर बॉर्डर तक क्रॉस (पार) कर रहे हैं और रहम की भीख मांग कर रहे हैं, ये कहकर कि हम अपना धर्म बदलने को तैयार हैं. लेकिन ममता बनर्जी और तृणमूल (कांग्रेस) हमें बख्श दे."

स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया कि बंगाल में महिलाओं को घरों से उठाकर सार्वजनिक तौर पर उनका रेप किया जा रहा है. चाहे वो दलित महिला हो, आदिवासी हो. उन्होंने कहा, "एक साठ साल की महिला ने सुप्रीम कोर्ट तक का दरवाज़ा खटखटाया कि मेरे 6 साल के पोते के सामने मेरा रेप कर दिया. सिर्फ इसलिए क्योंकि मैं भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता और समर्थक हूं. और कितनों का रेप होते मुख्यमंत्री ममता बनर्जी देखेंगी."

दरअसल कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हिंसा की घटनाओं में मानव अधिकारों के उल्लंघन की जांच राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को सौंपने संबंधी आदेश सोमवार को वापस लेने से इंकार करते हुए इस बारे में राज्य सरकार का आवेदन खारिज कर दिया. अदालत ने मानवाधिकार आयोग को एक समिति गठित कर राज्य में चुनाव बाद हिंसा के दौरान कथित मानवाधिकार उल्लंघन की घटनाओं की जांच करने का आदेश दिया था.

अदालत के इस फैसले के बाद बीजेपी ममता सरकार पर हमलावर है. स्मृति ईरानी ने ममता बनर्जी के इस दावे के लिए उनकी आलोचना की कि उनकी सरकार के तहत हिंसा का बीजेपी का आरोप एक नौटंकी था. उन्होंने कहा, "ईमानदार मुख्यमंत्री को न्याय सुनिश्चित करने के लिए खुद पर इसे लागू करना चाहिए. लेकिन, मैंने हमेशा कहा है कि राजनीतिक यातना, हत्या और बलात्कार टीएमसी के राजनीतिक हथियार हैं और चुनाव के बाद बंगाल में हो रही हिंसा उनके खिलाफ मेरे रुख की पुष्टि करती है."

शरद पवार के घर कल होगी विपक्षी दलों की बैठक, आज दिल्ली में प्रशांत किशोर से की मुलाकात

पंजाब: केजरीवाल की मौजूदगी में AAP में शामिल हुए पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget