एक्सप्लोरर

'नेहरू की गलत नीतियों की वजह से कश्मीर पर पाकिस्तान का कब्जा हुआ', कांग्रेस पर भड़के शिवराज सिंह चौहान

पीओके को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पीओके पंडित नेहरू की गलत नीतियों का परिणाम हैं. शिवराज ने कहा कि देश के विभाजन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है.

Shivraj Singh Chauhan on Nehru: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार (30 मई, 2025) को कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) जवाहरलाल नेहरू की नीतियों का परिणाम है. उन्होंने कहा कि अगर हमारी सेनाओं के पास समय होता तो वे उस समय ही इस क्षेत्र को फ्री करा लेतीं. 

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'पीओके क्यों बनाया गया? कौन जिम्मेदार है? भारत के विभाजन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है. आज जवाहरलाल नेहरू की नीतियों के कारण कश्मीर पर पाकिस्तान का कब्जा है. अगर हमारी सेनाओं के पास अधिक समय होता तो वे उस समय ही इस क्षेत्र को मुक्त करा लेतीं.' 

कृषि को लेकर क्या बोले शिवराज सिंह?

इस दौरान शिवराज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'विकसित भारत' के एजेंडे के तहत कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए सरकार की पहल पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा, 'विकसित भारत के लिए समृद्ध किसान जरूरी है. पूरे देश में 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' चल रहा है. कृषि वैज्ञानिकों ने 2,170 टीमें बनाई हैं और वे देश भर के गांवों में जाकर किसानों से बात कर रहे हैं. खेती को लाभकारी बनाने और उत्पादन बढ़ाने के लिए उत्पादन की लागत कम होनी चाहिए.'

राहुल गांधी को लेकर क्या बोली बीजेपी?

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा और पहलगाम आतंकी हमले पर उनकी प्रतिक्रिया की आलोचना की तथा उन्हें एक लापरवाह नेता करार दिया. एएनआई से बात करते हुए भंडारी ने राहुल गांधी के हालिया कार्यों की तुलना 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों के दौरान उनके व्यवहार से की और दावा किया कि जब पूरा देश शोक में था, तब वह पार्टी करते देखे गए.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी राष्ट्रीय चिंताओं को संबोधित करने की बजाय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी करने और जुजुत्सु का अभ्यास करने में अधिक रुचि रखते हैं. उन्होंने कथित तौर पर पाकिस्तान के पक्ष में बयानबाजी को बढ़ावा देने के लिए राहुल गांधी की आलोचना भी की.

लापरवाह नेता हैं राहुल गांधी: प्रदीप भंडारी

भंडारी ने कहा, 'राहुल गांधी एक बार फिर दुनिया के सामने बेनकाब हो गए हैं. जब राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी रिमोट कंट्रोल के जरिए सरकार चला रहे थे. 26/11 के आतंकी हमले के बाद, राहुल गांधी पार्टी करते पाए गए थे. अब जब वह विपक्ष के नेता हैं, तो वह अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जुजुत्सु का अभ्यास करते पाए गए. इससे साबित होता है कि राहुल गांधी एक लापरवाह नेता हैं और उनकी बचकानी मानसिकता जारी है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हाथों में राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले डोनाल्ड ट्रंप
'राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले ट्रंप
राहुल के परदादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
राहुल के परदादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
T20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार के बाद बांग्लादेश टीम पर प्रतिबंध लगा सकता है ICC? जानिए अब क्या होगा
T20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार के बाद बांग्लादेश टीम पर प्रतिबंध लगा सकता है ICC? जानिए अब क्या होगा
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?

वीडियोज

Tum se Tum Tak: Anu की जिंदगी में आई प्यार की बहार, Aryavardhan ने कश्मीर में किया इज़हार #sbs (22.01.2026)
Air Pollution से Economy को बड़ा झटका | Gita Gopinath की गंभीर चेतावनी | Paisa Live
Telangana News: 100 कुत्तों का कत्लेआम, 500 पहले मारे गए, किसने किया ये घिघौना कांड? ABPLIVE
Magh Mela 2026: धर्म की आड़ में साजिश...' अविमुक्तेश्वरानंद पर CM Yogi का करारा जवाब! |
Mumbai New Mayor: Uddhav Thackeray का मास्टरस्ट्रोक देखिए, बिना बहुमत के भी मेयर बनना तय?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हाथों में राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले डोनाल्ड ट्रंप
'राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले ट्रंप
राहुल के परदादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
राहुल के परदादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
T20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार के बाद बांग्लादेश टीम पर प्रतिबंध लगा सकता है ICC? जानिए अब क्या होगा
T20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार के बाद बांग्लादेश टीम पर प्रतिबंध लगा सकता है ICC? जानिए अब क्या होगा
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
धुरंधर को ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे? इस दिन से स्ट्रीम हो रही रणवीर सिंह की फिल्म
धुरंधर को ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे? इस दिन से स्ट्रीम हो रही रणवीर सिंह की फिल्म
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
JEE Main 2026 Cut-off: कितनी पर्सेंटाइल पर खुलेगा एनआईटी और आईआईटी का रास्ता?
कितनी पर्सेंटाइल पर खुलेगा एनआईटी और आईआईटी का रास्ता?
सिर्फ आधार कार्ड देखकर ही सरकार दे देती है 90000 का लोन, जानें कौन उठा सकता है फायदा?
सिर्फ आधार कार्ड देखकर ही सरकार दे देती है 90000 का लोन, जानें कौन उठा सकता है फायदा?
Embed widget