एक्सप्लोरर

कर्नाटक में कांग्रेस के भीतर ही विधायकों की खरीद-फरोख्त के प्रयास हो रहे : प्रह्लाद जोशी

कर्नाटक में BJP और कांग्रेस के बीच अक्सर तकरार देखने को मिलता है. अब कांग्रेस के एक विधायक की ओर से BJP पर कर्नाटक सरकार गिराने का आरोप लगाए जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पलटवार किया.

कांग्रेस के एक विधायक की ओर से भाजपा पर कर्नाटक सरकार गिराने का आरोप लगाए जाने के बीच केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार (13 जुलाई, 2025) को पलटवार करते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के मद्देनजर सत्तारूढ़ पार्टी में ही विधायकों की ‘खरीद-फरोख्त’ के प्रयास हो रहे हैं.

कांग्रेस के एक विधायक ने दावा किया है कि भाजपा कर्नाटक में सरकार गिराने की योजना बना रही है और उसने केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से 55 विधायकों को निशाना बनाने के लिए एक सूची तैयार की है.

मुद्दों को भटकाने की साजिश

हुंगुंड से कांग्रेस विधायक विजयानंद कशप्पनवर ने शनिवार (12 जुलाई, 2025) को आरोप लगाया कि भाजपा ने 55 कांग्रेस विधायकों की सूची तैयार की है, ताकि अगर वे भाजपा में शामिल नहीं हुए तो उन पर ईडी या सीबीआई के छापे डलवाए जा सकें.

विजयानंद के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए जोशी ने कहा, ‘क्या उन्होंने (विजयानंद ने) ईडी की सूची में आने के लिए कुछ (गलत) किया है? जिन्होंने गलत किया है, वे ईडी की नजर में आएंगे, दूसरे नहीं. जो सही हैं, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है और उन्हें किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. 55 विधायकों का यह दावा मुद्दों को भटकाने की साजिश है.’

कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त शुरू

पत्रकारों से यहां बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने समर्थन जुटाने के लिए कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त शुरू कर दी है.

जोशी ने दावा किया, ‘सिद्धरमैया ने हाल ही में कहा था कि शिवकुमार के पास ज्यादा विधायकों का समर्थन नहीं है, इसलिए दोनों अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए अपने धनबल का इस्तेमाल कर रहे हैं. विधायकों को खरीदने के लिए तैयार दोनों ही लोग वहां (कांग्रेस में) मजबूत हैं, इसलिए हमारे (भाजपा) लिए वहां प्रयास करने का कोई मौका नहीं है और हम ऐसी चीजों में शामिल नहीं होना चाहते हैं.’

जनादेश है तो कार्यकाल पूरा करे कांग्रेस

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा का आधिकारिक रुख जनादेश के विरुद्ध नहीं जाने का है. कांग्रेस को 5 साल का कार्यकाल पूरा करना चाहिए, क्योंकि उसके पास जनादेश है, लेकिन आंतरिक कलह के कारण वे ऐसा नहीं कर पा रहे हैं. इसलिए वे विधायकों से ऐसे बयान दिलवा रहे हैं कि भाजपा उनके 55 विधायकों को निशाना बना रही है.

ये भी पढ़ें:- 'पायलट को दोषी ठहराना बंद करें', अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर क्या बोले पूर्व AREB चीफ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में सड़कों पर मशाल लेकर उतरी सैकड़ों महिलाएं, NRC लागू करने की मांग, जानें पूरा मामला
मणिपुर में सड़कों पर मशाल लेकर उतरी सैकड़ों महिलाएं, NRC लागू करने की मांग, जानें पूरा मामला
पहलगाम का 'काला चिट्ठा': NIA की चार्जशीट से खुलासा, कैसे पाकिस्तान से आए कॉर्डिनेट्स ने ली 26 मासूमों की जान
पहलगाम का 'काला चिट्ठा': NIA की चार्जशीट से खुलासा, कैसे पाक से आए कॉर्डिनेट्स ने ली 26 मासूमों की जान
Tamil Nadu News: तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में दो बड़े धमाके, 16 महिलाओं समेत 23 मजदूरों की मौत, कई घायल
तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में दो बड़े धमाके, 16 महिलाओं समेत 23 मजदूरों की मौत, कई घायल
Heat Wave Alert ! UP-MP समेत इन राज्यों में पारा 43 डिग्री के पार पहुंचा; जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
हीट-वेव अलर्ट! UP-MP समेत इन राज्यों में पारा 43 डिग्री के पार पहुंचा, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: जहाजों पर हमला..भारत क्या देगा जवाब? | Iran Attack | Hormuz | Trump
Saas Bahu Aur Saazish: Vasudha की बेबसी! Karishma के इशारों पर Dev कर रहा torture, घर बना नर्क
Iran-US War: होर्मुज संकट पर अमेरिका का कड़ा रुख ! | Strait Of Hormuz | Trump
Iran US War Update: भारत को जंग में घसीटना..ईरान की चाल ? | Hormuz | Trump | Breaking | Khamenei
Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में PM Modi का धुंआधार प्रचार | Mamata Banerjee | TMC | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युद्ध या शांति... दोबारा पाकिस्तान जाने के लिए तैयार US डेलीगेशन, जेडी वेंस की जगह किसे भेज रहे ट्रंप?
युद्ध या शांति.. दोबारा पाक जाने के लिए तैयार US डेलीगेशन, जेडी वेंस की जगह किसे भेज रहे ट्रंप?
अप्रैल में ही आसमान से बरसने लगी आग! MP, झारखंड समेत छत्तीसगढ़ में तापमान 45 डिग्री के पार
अप्रैल में ही आसमान से बरसने लगी आग! MP, झारखंड समेत छत्तीसगढ़ में तापमान 45 डिग्री के पार
KKR Playoff Scenario: 7 मैच में एक जीत, फिर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है कोलकाता नाइट राइडर्स? जानें समीकरण
7 मैच में एक जीत, फिर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है कोलकाता नाइट राइडर्स? जानें समीकरण
Vaazha 2 Worldwide Box Office: 200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली 5वीं मलयालम फिल्म बनी 'वाझा 2'
200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली 5वीं मलयालम फिल्म बनी 'वाझा 2'
'किलिंग मशीन ईरान को खत्म करने का टाइम..', ट्रंप की आखिरी चेतावनी! पाकिस्तान जा रहा US डेलीगेशन
'किलिंग मशीन ईरान को खत्म करने का टाइम..', ट्रंप की आखिरी चेतावनी! पाकिस्तान जा रहा US डेलीगेशन
फिर पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विमान, इस्लामाबाद में हलचल तेज, ईरान से जल्द होगी दूसरे दौर की बातचीत
फिर पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विमान, इस्लामाबाद में हलचल तेज, ईरान से जल्द होगी दूसरे दौर की बात
'उनके जैसा कोई नहीं था...', 'गैगस्टर' में कैसे हुई थी कंगना रनौत की कास्टिंग? अनुराग बसु ने किया खुलासा
'उनके जैसा कोई नहीं था...', 'गैगस्टर' में कैसे हुई थी कंगना रनौत की कास्टिंग? अनुराग बसु ने किया खुलासा
Video: पठानों का स्वैग, बारात में पहुंचे बच्चों ने मेहमानों के बीच चलाई AK-47, वीडियो वायरल
पठानों का स्वैग, बारात में पहुंचे बच्चों ने मेहमानों के बीच चलाई AK-47, वीडियो वायरल
Embed widget