एक्सप्लोरर

'देश के दुश्मनों के दुश्मन हैं अमित शाह', उद्धव ठाकरे के बयान पर नित्यानंद का पलटवार

Nityanand Rai News:गृह मंत्री अमित शाह को हाल में ही उद्धव ने अहमद शाह अब्दाली का वंशज बताया था. उनके इस बयान पर बीजेपी लगातार हमलवार है.

Nityanand Rai News: पुणे में शनिवार (03 अगस्त) को हुई रैली के दौरान शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के नेता उद्धव ठाकरे ने गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला था. इस दौरान उन्होंने अमित शाह को अहमद शाह अब्दाली का राजनीतिक वंशज बताया था. उन्होंने कहा था, 'मैं अमित शाह को अब्दाली ही बोलूंगा, अगर उन्होंने मुझे नकली संतान कहा तो मैं उन्हें अब्दाली बोलूंगा.'

बता दें कि एक कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने उद्धव ठाकरे को "औरंगजेब फैन क्लब का मुखिया" कहा था. उन्होंने आगे कहा था कि उद्धव ठाकरे इस समय उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने 1993 के मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन के लिए जीवनदान मांगा था। इसी बीच उद्धव ठाकरे के इस बयान पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने निशाना साधा है. 

'बालासाहेब ठाकरे की आत्मा को पहुंचा रहे हैं दुख'

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बयान पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "देश के दुश्मनों का दुश्मन हैं अमित शाह, उद्धव ठाकरे कांग्रेस की स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं और बार-बार हिंदुओं को कष्ट देकर बालासाहेब ठाकरे की आत्मा को दुख पहुंचा रहे हैं."

 

बीजेपी लगातार है हमलावर

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बयान पर भाजपा नेता शाइना एन.सी. ने कहा, "यह बहुत ही बचकाना बयान है. प्रजातंत्र में जनादेश मतदाता तय करते हैं. मतदाता किसकी हार, किसकी जीत तय करते हैं. उद्धव ठाकरे शायद भूल गए हैं कि उनके सांसद पीएम मोदी के नाम पर जीतकर आए उसके बाद उनके दल ने विश्वासघात किया. जनता का आशीर्वाद और साथ पाने में वे(उद्धव ठाकरे) सक्षम नहीं हुए. आप शायद भूल चुके हैं कि बाला साहेब ठाकरे भी कभी कांग्रेस पार्टी के साथ जाने की अनुमति नहीं देते."

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR

वीडियोज

Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget