एक्सप्लोरर

West Bengal: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की कार्यक्रम के दौरान तबीयत बिगड़ी

Nitin Gadkari News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर अचानक तबीयत बिगड़ गई.

Nitin Gadkari Falls Sick: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की गुरुवार (17 नवंबर) को एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर अचानक तबीयत बिगड़ गई. नितिन गडकरी पश्चिम बंगाल (West Bengal) के सिलीगुड़ी (Siliguri) में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. अचानक उनका शुगर लेवल गिरने से उनकी तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद अस्पताल से डॉक्टरों की एक टीम कार्यक्रम स्थल पर पहुंची और केंद्रीय मंत्री को प्राथमिक उपचार दिया गया. 

भारतीय जनता पार्टी के विधायक नीरज जिम्पा ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने बेचैनी की शिकायत की. डॉक्टरों ने मंच के पीछे ले जाकर उनकी स्वास्थ्य जांच की. बाद में वह अपनी कार में सवार होकर रवाना हो गए. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने अधिकारियों को पूरी स्थिति संभालने को कहा. 

राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी

पश्चिम बंगाल के दौरे पर आए गडकरी ने सिलीगुड़ी में 1,206 करोड़ रुपये की तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी है. सूत्रों के मुताबिक अब वह राजू बिष्ट के आवास बरसाना जाएंगे और आराम करेंगे. केंद्रीय मंत्री के इलाज की व्यवस्था उनके माटीगाड़ा स्थित आवास पर की जाएगी. उनके साथ डॉक्टर भी हैं. 

मंच पर अचानक बिगड़ी तबीयत

नितिन गडकरी सिलीगुड़ी के शिव मंदिर से सेवक की छावनी तक सड़क का शिलान्यास करने पहुंचे थे. ये कार्यक्रम दार्जिलिंग जंक्शन के पास दागापुर मैदान में आयोजित किया गया था. केंद्रीय मंत्री मंच पर बीमार महसूस कर रहे थे इसलिए कार्यक्रम को तुरंत रोक दिया गया. सिलीगुड़ी में समारोह के बाद नितिन गडकरी को डालखोला जाना था. 

राजमार्ग का किया था उद्घाटन

इससे पहले दिन में, नितिन गडकरी ने एक राजमार्ग का उद्घाटन किया, जो दिल्ली से बिहार के बीच यात्रा के समय को कम से कम 10-15 घंटे कम कर देगा. 92 किलोमीटर लंबा 4-लेन राजमार्ग उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माध्यम से दक्षिण बिहार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जोड़ता है.

नितिन गडकरी ने इस मौके पर कहा कि दिल्ली पहुंचने में लगने वाले समय को 15 घंटे से घटाकर 10 घंटे कर दिया जाएगा. इससे लखनऊ के रास्ते बिहार से दिल्ली पहुंचना आसान हो जाएगा. गडकरी (Nitin Gadkari) ने इससे पहले सोमवार को बक्सर में 3,390 करोड़ रुपये की दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया था.

ये भी पढ़ें- 

राहुल-कमलनाथ चुनावी हिंदू, नरोत्तम मिश्रा ने की मोहम्मद गौरी-गजनवी से तुलना, जानें क्या कुछ बोले MP के गृहमंत्री

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
निवेश का भारी रिटर्न देने के नाम पर ठगी, ED ने कार्रवाई कर संपत्ति की कुर्क
निवेश का भारी रिटर्न देने के नाम पर ठगी, ED ने कार्रवाई कर संपत्ति की कुर्क
क्या SIR की वजह से केरल में जीती कांग्रेस? ऐसा क्यों बोले कानून मंत्री मेघवाल!
क्या SIR की वजह से केरल में जीती कांग्रेस? ऐसा क्यों बोले कानून मंत्री मेघवाल!
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget