एक्सप्लोरर

नितिन गडकरी ने माना देश में है ऑक्सीजन की कमी, बोले- संकट गहरा है, डॉक्टर-राजनेता संवेदनशील होकर करें मदद

नितिन गडकरी ने कहा कि देश में कोरोना को लेकर संकट गहरा है, ऐसे में डॉक्टर से लेकर नर्स, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनेताओं तक को इस घड़ी में संवेदनशील होकर मदद करनी चाहिए.  उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन बढ़ाने को लेकर सरकार की तरफ से देशभर में व्यवस्था की जा रही है.

कोरोना संक्रमण के चलते देश इस वक्त मुश्किल हालात से गुजर रहा है. रोजाना कोरोना के आ रहे तीन लाख से ज्यादा केस के चलते देश की स्वास्थ्य सेवाएं लाचार दिख रही हैं. कोविड के अधिकतर अस्पतालों में बेड फुल है और अगर खाली भी है तो वहां पर ऑक्सीजन और वेंटिलेंटर का गंभीर संकट है. मुश्किल की इस घड़ी में देश में ऑक्सीजन की किल्लत को खुद केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी माना है.

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश में कोरोना वायरस को लेकर इस समय संकट गहरा है, ऐसे में डॉक्टरों से लेकर नर्स, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनेताओं को इस घड़ी में संवेदनशील होकर लोगों की मदद करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन बढ़ाने को लेकर सरकार की तरफ से देशभर में व्यवस्था की जा रही है. हालांकि, कहीं कम और कहीं ज्यादा है. ऐसी स्थिति में किसी की जान ना जाए.

गडकरी ने मीडिया से बात करते हुए आगे कहा कि थोड़ा से इस घड़ी में लोगों को भी सहयोग करना चाहिए. उन्होंने कहा कि कुछ अस्पताल में हवा से ऑक्सीजन तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि उससे कुछ दबाव कम होगा. केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि  वे उम्मीद करते हैं कि आने वाले कुछ दिनों में देश की स्थिति बेहतर होगी और इस संकट से भी पार पा लिया जाएगा.

गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों के अस्पतालों में ऑक्सीजन की काफी किल्लत देखी जा रही है. ऑक्सीजन की कमी के चलते कोविड-19 मरीज दम तोड़ रहे हैं. ऐसे में केन्द्र और राज्य सरकारों की तरफ से इस दिशा में कई कदम उठाए गए हैं. इसके साथ ही, ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए वायुसेना के विमानों की भी मदद ली जा रही है. तो वहीं विदेशों से भी टैंकर और प्लांट मंगवाए जा रहे हैं ताकि ऑक्सीजन को बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली में ऑक्सीजन के संकट का हाल, कई अस्पताल सिलेंडर उधार लेकर चला रहे काम

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget