एक्सप्लोरर

'चुनाव हरवाया, कैबिनेट से इस्तीफा... बार-बार किया अंबेडकर का अपमान', कांग्रेस पर केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी का आरोप

किशन रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया और न ही इस सबसे पुरानी पार्टी ने संसद के सेंट्रल हॉल में उनकी तस्वीर लगने दी.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर संविधान के सिद्धांतों का दुरुपयोग करने और बी.आर. अंबेडकर का अपमान करने के कांग्रेस के आरोपों पर आपत्ति जताते हुए केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बुधवार (25 दिसंबर, 2024) को कहा कि यह देश की सबसे पुरानी पार्टी है जिसने विभिन्न मौकों पर संविधान के मुख्य निर्माता का अपमान किया है.

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर यहां आयोजित समारोह में रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन आपातकाल के दौरान उसने कई नेताओं और पत्रकारों को जेल में डालकर लोकतंत्र और संविधान की भावना को कुचल दिया था.

उन्होंने कहा, 'भाजपा को लोकतंत्र, संविधान और अंबेडकर पर उनकी (कांग्रेस) मान्यता की जरूरत नहीं है. कांग्रेस ने हर मौके पर बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान किया है. जब अंबेडकर ने चुनाव लड़ा तो कांग्रेस ने उन्हें (अंबेडकर को) हरवाया. मंत्री पद से इस्तीफा दिलाने के पीछे जवाहरलाल नेहरू का हाथ था.'

किशन रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया और न ही इस सबसे पुरानी पार्टी ने संसद के सेंट्रल हॉल में उनकी तस्वीर लगने दी. भाजपा की तेलंगाना ईकाई के अध्यक्ष किशन रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अंबेडकर से जुड़े पांच प्रतिष्ठित स्थानों को पंचतीर्थ घोषित कर दिया है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ऐसा व्यवहार किया है जैसे केवल नेहरू परिवार के सदस्यों को ही देश पर शासन करने का अधिकार है और उसने अंबेडकर से लेकर मोदी तक हर नेता का अपमान किया है. किशन रेड्डी ने कहा कि वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान लोगों को कांग्रेस और उसकी लोकतंत्र विरोधी, तानाशाही, परिवारवादी और भ्रष्ट राजनीति का असली रंग दिखाया जाना चाहिए.

किशन रेड्डी ने कांग्रेस पर ऐसे समय में ये आरोप लगाए हैं जब कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद में अंबेडकर के प्रति की गई कथित अपमानजनक टिप्पणियों के खिलाफ मंगलवार को प्रदर्शन किया था. कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि भाजपा संविधान को बदलने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें:-
'दिल्ली की आशिक अल्लाह दरगाह और चिल्लागाह पर दीये जलते हैं, हटाने से पहले...', सुप्रीम कोर्ट से बोला ASI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget