एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme: योजना अच्छी नहीं लगी तो मत आओ, क्या हमने बोला कि आपको फौज में लेंगे? पूर्व सेना प्रमुख की प्रदर्शनकारियों को खरी-खरी

Agnipath Scheme Row: पूर्व सेना प्रमुख वी.के. सिंह ने कहा कि अगर आपको अग्निपथ योजना अच्छी नहीं लगी तो मत आओ. आपको बोल कौन रहा है आने को, किसी ने आपको बोला कि हम आपको फौज में लेंगे.

Agnipath Scheme Row: सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना को लेकर विवाद थम नहीं रहा है. युवा प्रदर्शन (Protest) कर रहे हैं तो विपक्ष भी केंद्र सरकार को घेर रहा है. वहीं सत्ता पक्ष की ओर से भी लगातार पलटवार किया जा रहा है. अब केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख वी.के. सिंह (VK Singh) ने प्रदर्शनकारियों को खरी-खरी सुनाई है. पूर्व सेना प्रमुख (Former Army Chief) ने कहा कि हमारे यहां अनिवार्यता नहीं है, जिसको आना है आए. अगर आपको अग्निपथ योजना अच्छी नहीं लगी तो मत आओ. आपको बोल कौन रहा है आने को, आप बसें जला रहे हो, ट्रेन जला रहे हो, किसी ने आपको बोला कि हम आपको फौज में लेंगे. 

केंद्रीय वी.के. सिंह ने आगे कहा कि मेरा मानना है कि अगर कोई 4 साल सेना में सेवा करने के बाद आता है तो वह सक्षम है और उसे किसी सहारे की जरूरत नहीं है. सेना रोजगार का साधन नहीं है. यह कोई दुकान या कंपनी नहीं है. सेना में जो भी जाता है, स्वेच्छा से वहां जाता है. यह एक स्वैच्छिक योजना है. जो आना चाहते हैं वे आ सकते हैं. आपको आने के लिए कौन कह रहा है? आप बस और ट्रेन जला रहे हैं, किसी ने कहा है कि आपको सेना में ले जाया जाएगा? 

सेना ने किया साफ- अग्निपथ योजना वापस नहीं ली जाएगी

गौरतलब है कि सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. कुछ जगहों पर, विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गए और ट्रेनों में आग लगा दी गई. आज इस योजना को लेकर तीनों सेनाओं की तरफ से एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की गई. जिसमें साफ कहा गया कि अग्निपथ योजना वापस नहीं ली जाएगी. अब सेना (Army) में भर्ती इसी योजना के तहत ही होगी. 

ये भी पढ़ें- 

Presidential Elections 2022: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर जेपी नड्डा के घर 1 घंटे तक चली बीजेपी की मीटिंग, जल्द हो सकता है बड़ा एलान!

Agnipath Scheme: 'अग्निवीरों' के लिए भर्ती कब? इस तारीख को आएगा नोटिफिकेशन? जानिए योजना से जुड़ी हर वो बात, जो जानना चाहते हैं आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
CJP Protest LIVE: राहुल-अखिलेश को मॉडल टाउन, प्रियंका को मंदिर मार्ग ले गई पुलिस, PHQ के बाहर भारी फोर्स की तैनाती
LIVE: राहुल-अखिलेश को मॉडल टाउन, प्रियंका को मंदिर मार्ग ले गई पुलिस, PHQ के बाहर भारी फोर्स तैनात
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया
राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget