एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme: 'अग्निवीरों' के लिए भर्ती कब? इस तारीख को आएगा नोटिफिकेशन? जानिए योजना से जुड़ी हर वो बात, जो जानना चाहते हैं आप

Recruitment Under Agnipath Scheme: अग्निवीरों की भर्ती के लिए 1 जुलाई को पहला रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन आएगा और अगस्त के महीने में पहली रिक्रूटमेंट रैली का आयोजन किया जाएगा.

Recruitment Under Agnipath Scheme: तीनों सेनाओं की तरफ से अग्निपथ योजना को लेकर आज एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस (Army Joint Press Conference) की गई. जिसमें इस योजना के फायदों के बारे में बताया गया. दिसंबर में 25 हजार अग्निवीरों का पहला बैच थलसेना में शामिल हो जाएगा. एयर मार्शल झा ने बताया कि पांच दिन बाद यानी 24 जून को वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा. इसके ठीक एक महीने बाद यानी 24 जुलाई को ऑनलाइन एग्जाम आयोजित किया जाएगा. एयर मार्शल झा के मुताबिक, दिसंबर के महीने में अग्निवीरों का पहला बैच वायुसेना में शामिल हो जाएगा और 30 दिसंबर से अग्निवीरों की ट्रेनिंग भी शुरु हो जाएगी. 

नौसेना के चीफ ऑफ पर्सनल (SOP), वाइस एडमिरल डी के त्रिपाठी ने बताया कि अग्निवीरों के पहले बैच में महिला और पुरूष दोनों शामिल होंगे. 25 जून तक नौसेना में भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा और 21 नवंबरको अग्निवीर के पहले बैच को आईएनएस चिल्का नेवल बेस पर ट्रेनिंग के लिए रिपोर्ट करना होगा. अग्निपथ योजना के तहत महिला-अग्निवीरों को समंदर में युद्धपोत पर तैनात करने की भी पूरी तैयारी कर ली गई है. वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने ये भी बताया कि फिलहाल नौसेना की 30 महिला-अधिकारी अलग-अलग युद्धपोत पर तैनात हैं. ऐसे में यु्द्धपोतों पर अग्निवीर महिला-नौसैनिकों की तैनाती की भी पूरी तैयारी कर ली गई है. 

1 जुलाई को पहला रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन आएगा

थलसेना के एडज्युटेंट-जनरल,  लेफ्टिनेंट जनरल सी पी पोन्नापा ने बताया कि सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए 1 जुलाई को पहला रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन आएगा और अगस्त के महीने में पहली रिक्रूटमेंट रैली का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद सितबंर, अक्टूबर और साल के अंत तक 83 रिक्रूटमेंट रैलियां देश के अलग-अलग राज्यों में आयोजित की जाएंगी. इन रैलियों के माध्यम से थलसेना में करीब 45 हजार अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी. 

सेना को युवा क्यों बनाया जाना चाहिए इस पर लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने कहा कि हाई-आल्टिट्यूड यानि सियाचिन जैसे उंचाई वाले क्षेत्रों में कितने सैनिकों की जान उम्र के कारण चली जाती है उससे पता चल सकता है. 

सुविधाएं रिटायरमेंट के बाद इन अग्निवीरों को मिलनी हैं

इसके अलावा लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने ये भी साफ किया कि गृह मंत्रालय या फिर किसी दूसरे महकमें ने अग्निवीरों को मिलने वाले आरक्षण और वरीयता को उग्र प्रदर्शन के दवाब में नहीं लिया गया है, वो पहले से तय था कि इस तरह की सुविधाएं रिटायरमेंट के बाद इन अग्निवीरों को मिलनी हैं. उन्होनें बताया कि सीएपीएफ, असम राइफल्स, कोस्टगार्ड, डिफेंस पीएसयू में आरक्षण के अलावा नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भी वायुसेना के अग्निवीरों को नौकरी के अवसर देने के लिए कहा है. उन्होनें बताया कि ड्यूटी के दौरान अगर कोई अग्निवीर वीरगति को प्राप्त होता है तो उसके परिवार को एक करोड़ की सहायता राशि मिलेगी जिसमें 48 लाख का इंश्योरेंस कवर है जो हरेक अग्निवीर को मिलना तय है.

ये भी पढ़ें:

Exclusive: पीएम मोदी के दोस्त अब्बास से एबीपी न्यूज़ ने की खास बातचीत, बोले - तब ऐसा नहीं था माहौल, मिलकर मनाते थे ईद और होली

अग्निपथ पर BJP-JDU के झगड़े को लेकर प्रशांत किशोर ने कसा तंज, कहा - इनकी आपसी तनातनी का खामियाजा भुगत रही जनता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran-Israel War: ‘LPG की कमी नहीं, झूठी बातों पर न दें ध्यान’, अफवाहों के बीच सरकार जनता से की अपील
‘LPG की कमी नहीं, झूठी बातों पर न दें ध्यान’, अफवाहों के बीच सरकार जनता से की अपील
'तो क्या शादी करवा देंगे...', AIADMK सांसद ने एक्ट्रेस नयनतारा को लेकर दिया विवादित बयान, CM स्टालिन की योजना का बनाया मजाक
'तो क्या शादी करवा देंगे...', AIADMK सांसद ने एक्ट्रेस नयनतारा को लेकर दिया विवादित बयान
ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका
ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ

वीडियोज

Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News
Tum se Tum Tak:😲Aryavardhan के लिए Anu की अग्नि परीक्षा, 48 घंटे में साबित करना होगा अपने आप को
LPG Gas Crisis: गैस किल्लत पर अब भी भयंकर घमासान! | Strait of Hormuz | Iran Israel War Breaking
Pakistan Airstrike on Kabul: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा..! | Afganistan
LPG Gas Crisis: Hormuz के रास्ते में 22 जहाज अटके, धीरे-धीरे होगी एंट्री | Iran Israel War Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
राजस्थान रॉयल्स को छोड़ संजू सैमसन ने क्यों थामा चेन्नई सुपर किंग्स का हाथ? IPL 2026 से पहले खुद बताया
राजस्थान रॉयल्स को छोड़ संजू सैमसन ने क्यों थामा CSK का हाथ? IPL 2026 से पहले खुद बताया
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है...', अश्लील गानों के सवाल पर निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है...', अश्लील गानों के सवाल पर निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Child Malnutrition In Gujarat: तरक्की में तेज गुजरात कुपोषित बच्चों के मामले में क्यों नंबर-1, क्या है इसकी वजह?
तरक्की में तेज गुजरात कुपोषित बच्चों के मामले में क्यों नंबर-1, क्या है इसकी वजह?
Video: ईरान ने कतर में बने यूएस बेस पर किया जोरदार हमला? खतरनाक हमले का वीडियो हो रहा वायरल
ईरान ने कतर में बने यूएस बेस पर किया जोरदार हमला? खतरनाक हमले का वीडियो हो रहा वायरल
Embed widget