एक्सप्लोरर

Uttarakhand: हरिद्वार में पतंजलि यूनिवर्सिटी का उद्घाटन, अमित शाह और बाबा रामदेव ने किया हवन

Uttarakhand News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को उत्तराखंड के दौरे पर रहे. उन्होंने पतंजलि यूनिवर्सिटी के उद्घाटन के साथ-साथ कांगड़ी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी हिस्सा लिया. 

Amit Shah Inaugurates Patanjali University: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने गुरुवार (30 मार्च) को हरिद्वार (Haridwar) में पतंजलि यूनिवर्सिटी का उद्घाटन किया. इस मौके पर राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) और योग गुरु रामदेव (Baba Ramdev) भी मौजूद रहे. अमित शाह और बाबा रामदेव ने इस अवसर पर हवन भी किया. 

गृह मंत्री का स्वागत करते हुए बाबा रामदेव ने ट्वीट किया, "भारत माता के लाडले लौहपुरुष, प्रखर राष्ट्रभक्त, गृहमंत्री अमित शाह की पावन उपस्थिति में पतंजलि विश्वविद्यालय का उद्घाटन समारोह व संन्यास दीक्षा महोत्सव होगा." उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के 113वें दीक्षांत समारोह में भी हिस्सा लिया. 

अमित शाह ने रामनवमी की दी बधाई

अमित शाह ने हरिद्वार में एक जनसभा को संबोधित भी किया. उन्होंने कहा कि आज मैं आप सभी को रामनवमी की बधाई देता हूं. आज सहकारिता मंत्रालय के माध्यम से देश के सभी 63000 एक्टिव पैक्स को कम्प्यूटराईज करने का काम शुरू हो गया. इसके साथ-साथ 307 जिला सहकारी बैंक और ढेर सारी चीजे कम्प्यूटराईज करी गई है. 

केंद्रीय गृह मंत्री ने आगे कहा कि सहकारिता मंत्रालय के आग्रह पर सुप्रीम कोर्ट ने सहारा ग्रुप की 4 सहकारी समितियों में निवेश करने वाले 10 करोड़ निवेशकों को उनकी राशि वापस देने का निर्देश दिया है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी जनसभा को संबोधित किया और विपक्ष पर जमकर हमला बोला.

मुख्यमंत्री धामी का विपक्ष पर प्रहार

उन्होंने कहा कि हम कोई भी बड़ा फैसला लेते हैं तो उससे हम पीछे नहीं हटते, लेकिन हमारा विपक्ष हमारे फैसलों पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करने का काम करता है. हमने कठोर नकल विरोधी कानून बनाया तो विपक्ष ने युवाओं को बरगलाने का काम किया. हमने कठोर नकल विरोधी कानून लागू करके युवाओं का भविष्य सुरक्षित किया है. इस नए भारत में आज कुछ चुनिंदा परिवारों नहीं बल्कि सबकी आवाज सुनी जाती है.

ये भी पढ़ें- 

Amritpal Singh Audio: अमृतपाल सिंह ने फरारी के बीच वीडियो के बाद अब जारी किया ऑडियो, कर रहा है ये दावा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget