एक्सप्लोरर

मोदी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में किसानों, छोटे व्‍यापारियों और स्कॉलरशिप के लिए हुए बड़े फैसले

प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत अब 14.5 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे, इससे सरकारी खजाने पर 87,000 करोड़ रुपये सालाना बोझ पड़ेगा. नेशनल डिफेंस फंड के तहत प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप स्कीम में स्कॉलरशिप बढ़ा दी गई है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली नई सरकार ने चुनाव में किए गए वादों को पूरा करने के लिये कदम उठाना शुरू कर दिया है. इसे लेकर आज मोदी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हुई. पहली बैठक में केंद्र सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं. सरकार ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान योजना का दायरा बढ़ाते हुए इसके तहत सभी किसानों को 6,000 रुपये सालाना देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. आम चुनावों के अपने घोषणापत्र में बीजेपी ने सभी किसानों को इस योजना के दायरे में लाने का वादा किया था. प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत अब 14.5 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे, इससे सरकारी खजाने पर 87,000 करोड़ रुपये सालाना बोझ पड़ेगा.

मंत्रिमंडल ने पीएम-किसान योजना का दायरा बढ़ाकर सभी किसानों को इसमें अंतर्गत लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. वित्त वर्ष 2019-20 के अंतरिम बजट में 75,000 करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की घोषणा की गई थी. इसके तहत सरकार ने दो हैक्टयर तक की जोत वाले करीब 12 करोड़ छोटे और सीमांत किसानों को 6,000 रुपये सालाना तीन किस्तों में देने की घोषणा की थी.

आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत अब तक 3.11 करोड़ छोटे किसान 2000 रुपये की पहली किस्त हासिल कर चुके हैं. वहीं 2.75 करोड़ किसानों को दूसरी किस्त मिल चुकी है.

किसानों को लेकर एक और बड़ा फैसला किसानों को लेकर मोदी कैबिनेट में एक और बड़ा फ़ैसला भी किया गया है जिसके तहत किसानों को पेंशन मिलेगी. 18 से 40 साल तक के किसान इसके लिए योग्य होंगे. 60 साल से ऊपर के किसानों को पेंशन मिलेगी. सभी किसानों को इसका फ़ायदा मिलेगा. 60 साल होने के बाद किसानों को 3000 रुपया मासिक पेंशन मिलेगा. 18 साल से 40 साल तक के किसान अपना अंशदान देंगे. उतना ही अंशदान सरकार अपनी तरफ से करेगी. इन फैसलों को मोदी सरकार के बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है. आज गिरिराज सिंह जो मंत्रिमंडल में पशुपालन, दुग्ध एवं मत्स्य पालन मंत्री बनाए गए हैं ने इसका संकेत दिया था. उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार किसानों की आय दोगुना करने की योजना पर काम कर रही है.

नेशनल डिफेंस फंड के तहत स्कॉलरशिप बढ़ाई गई मोदी सरकार 2 की पहली कैबिनेट मीटिंग में एक और बड़ा फैसला किया गया है. नेशनल डिफेंस फंड के तहत प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप स्कीम में स्कॉलरशिप बढ़ा दी गई है. इसके तहत लड़कों को मिलने वाली स्कॉलरशिप को 2000 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया गया है और लड़कियों को मिलने वाली स्कॉलरशिप 2250 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये कर दी गई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कामकाज संभालने के बाद अपने पहले फैसले में सेना और अर्द्धसैनिक बलों के शहीद जवानों या पूर्व सैनिकों की विधवाओं और बच्चों को नेशनल डिफेंस फंड से दिये जाने वाले वजीफे में बढ़ाने को मंजूरी दे दी. इसका दायरा बढाकर इसमें आतंकी या माओवादी हमलों में शहीद हुए राज्य पुलिस के अधिकारियों की संतानों को भी शामिल किया है.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि छात्रवृत्ति की दर लड़कों के लिए 2000 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये प्रति महीने और लड़कियों के लिए 2250 रुपये से 3000 रुपये प्रति महीने कर दी गयी है. इसमें कहा गया कि वजीफा योजना का दायरा बढ़ाकर इसमें आतंकी या नक्सली हमलों में शहीद हुए राज्य पुलिस के अधिकारियों के बच्चों को भी शामिल किया गया है. राज्य पुलिस के अधिकारियों के लिए इस कोटे का लाभ हर साल करीब 500 लोग उठा सकेंगे.

छोटे दुकानदारों की पेंशन योजना को भी कैबिनेट की मंजूरी मोदी सरकार की पहली बैठक में छोटे दुकानदारों के लिए भी पेंशन योजना को कैबिनेट की मंजूरी मिली है. 1.5 करोड़ रुपए सालाना टर्नओवर से कम वाले व्यापारी इस पेंशन योजना के लिए योग्य होंगे.

इस पेंशन योजना के तहत रिटेल कारोबारियों, दुकानदारों को 60 साल की उम्र होने के बाद न्यूनतम 3000 रुपये मासिक पेंशन दी जायेगी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया. इस योजना का फायदा तीन करोड़ रिटेल कारोबारी और दुकानदारों और स्वरोजगार करने वालों को मिलेगा. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अगले तीन साल के दौरान करीब पांच करोड़ दुकानदारों के इस योजना से जुड़ने की उम्मीद है. एक आधिकारिक रिलीज के मुताबिक, ‘‘डेढ करोड़ रुपये सालाना से कम कारोबार करने वाले सभी दुकानदार, स्वरोजगार करने वाले और खुदरा कारोबारियों, जिनकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है, वह सभी इस योजना को अपना सकते हैं.’’ इसमें कहा गया है कि पेंशन योजना में शामिल होने वाले लोग देशभर में फैले 3.25 लाख साझा सेवा केन्द्रों पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. पेंशन योजना में सरकार भी बराबर का योगदान करेगी.

मोदी कैबिनेट में पहला फैसलाः नेशनल डिफेंस फंड के तहत स्कॉलरशिप बढ़ाई गई

देश के सभी किसानों को मिलेगा पीएम किसान योजना का लाभ, सभी कृषकों को मिलेंगे 6000 रुपये

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget