एक्सप्लोरर

दूसरे देशों की शक्ति बढ़ाएंगी भारत की आकाश मिसाइलें, मोदी कैबिनेट ने दी निर्यात को मंजूरी

रक्षा मंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा- आत्म-निर्भर भारत’ तहत भारत अपनी रक्षा प्लेटफार्मों और मिसाइलों की उत्पादन क्षमता में वृद्धि कर रहा है.

मोदी सरकार ने बुधवार को रक्षा क्षेत्र में बड़ा फैसला लेते हुए 'आत्मनिर्भर भारत' को बढ़ावा देने के लिए आकाश मिसाइल सिस्टम के निर्यात को मंजूरी दे दी है.  इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- आकाश मिसाइल का निर्यात किया जाने वाला संस्करण भारत सरकार के पास तैनात मौजूदा आकाश मिसाइल वर्जन से अलग होगा.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा- "आत्म-निर्भर भारत’ तहत भारत अपनी रक्षा प्लेटफार्मों और मिसाइलों की उत्पादन क्षमता में वृद्धि कर रहा है. आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने आकाश मिसाइल प्रणाली के निर्यात को मंजूरी दे दी और इसके निर्यात की तेजी से मंजूरी के लिए एक समिति का गठन किया."

गौरतलब है कि मोदी सरकार लगातार हर क्षेत्र में 'आत्म निर्भर' भारत को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है. ताकि, देश में अधिक रोजगार के अवसर के साथ ही निवेश का मौका भी बढ़े. इस महीने की शुरुआत में मोदी सरकार ने नई ‘आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना’ पर 22,810 करोड़ रुपये के व्यय को मंजूरी दी. इस योजना का मकसद महामारी के दौर में कंपनी जगत को नयी नियुक्तियों के लिए प्रोत्साहित करना है. आधिकारिक बयान के मुताबिक, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना को मंजूरी प्रदान की गई.

मोदी सरकार की तरफ से रक्षा क्षेत्र में भी भारी निवेश किया गया है. कई तरह की चीजों के आयात पर रक्षा क्षेत्र में भी बैन लगाया गया है, ताकि देश के अंदर ही उन सभी चीजों का उत्पादन किया जा सकते और आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा दिया जा सके.

ये भी पढ़ें: क्या है आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना? जिसे आज मोदी कैबिनेट ने दी है मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या रहा कारण, बड़ी बातें
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या कारण, बड़ी बातें
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget